Home समाचार नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : योगमय हुआ भारत और विश्व, यूएन मुख्यालय...

नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : योगमय हुआ भारत और विश्व, यूएन मुख्यालय में पीएम मोदी ने किया योग, देखिए शानदार तस्वीरें

SHARE

भारत और दुनिया के 197 देशों में नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों ने ‘Yoga for Vasudhaiva Kutumbakam’, की थीम पर एक साथ योग किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की धरती से वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। इसके बाद भारतीय समय के अनुसार शाम 5.30 बजे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनके साथ 180 देशों के प्रतिनिधियों के साथ ही वहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने भी योग किया। वहीं भारत और विश्व के अन्य जगहों पर सुबह से ही लोगों में योग को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री, राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं आर्कटिक से लेकर अंटार्कटिका तक योग दिवस की शानदार तस्वीरें आ रही हैं, जिसे देखकर हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 

पीएम मोदी ने यूएन मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया योग

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में किया योग

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में योग अभ्यास का नेतृत्व किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर सैनिकों संग किया योग

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने नागपुर के यशवंत स्टेडियम, धंतोली में किया योग 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर में योग किया

राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी योग कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों में भाग लिया….

गुजरात के सूरत में योग दिवस कार्यक्रम में बना विश्व रिकॉर्ड, सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ 1 लाख लोगों ने किया योग

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में योगाभ्यास किया

जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपराष्ट्रपति के साथ योग कार्यक्रम में शामिल हुए

असम के धुबरी में मुख्यमंत्री हिमंता हिमंता बिस्वा शर्मा ने किया योग

आइए देखते हैं भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों ने कहां कहां और किस तरह योग किया…

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने रक्षा कर्मियों के साथ वायु सेना स्टेशन पर योग किया

17,800 फीट की ऊंचाई पर जवानों ने किया योग

भारतीय सेना के कर्मियों ने केरल के तिरुवनंतपुरम में पानी के नीचे किया योग

अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना के जवानों ने किया योग

अंडमान और निकोबार में इंदिरा प्वाइंट पर आर्मी के जवानों ने किया योग 

नौवें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर योग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। आइए देखते हैं दूसरे देश में किस तरह योग दिवस को धूमधाम से मनाया गया… 

अमेरिका के शिकागों में काफी संख्या में प्रवासी भारतीयों और स्थानीय लोगों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया

 

 

Leave a Reply