Home समाचार देश में अब तक लगाए गए 29.46 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके,...

देश में अब तक लगाए गए 29.46 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके, रिकवरी रेट बढ़कर 96.56 प्रतिशत

SHARE

देश में टीकाकरण कवरेज 29 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। 23 मई सुबह 7 बजे तक टीके की कुल 29,46,39,511 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में टीके की 54,24,374 खुराक दी गईं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 50,848 नए मामले दर्ज किए गए। देश में लगातार 16वें दिन 1 लाख से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट भी देखने को मिल रही है। देश में आज सक्रिय मामलों की संख्या 6,43,194 है। यह 82 दिनों में सबसे कम है। देश के कुल पॉजिटिव मामलों की तुलना में सक्रिय मामले सिर्फ 2.14 प्रतिशत के स्तर पर हैं।

देश में रोजाना ठीक होने वालों की संख्या लगातार 41वें दिन दैनिक नए मामलों से ज्यादा बनी हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान 68,817 लोग ठीक हुए। पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों की तुलना में लगभग 18,000 ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। अभी तक संक्रमित लोगों में से 2,89,94,855 लोग ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार कुल रिकवरी रेट 96.56 प्रतिशत है।

देश भर में जांच की क्षमता में व्यापक सुधार के साथ, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,01,056 जांच की गई थीं। अभी तक भारत में कुल 39.59 करोड़ जांच हो चुकी हैं। जहां देश भर में जांच में बढ़ोतरी हुई है, वहीं साप्ताहिक केस पॉजिटिविटी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 3.12 प्रतिशत के स्तर पर है, वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.67 प्रतिशत है।

Leave a Reply