Home समाचार कोरोना से स्‍वस्‍थ होने की दर बढ़कर 90.8 प्रतिशत, पिछले 24 घंटे...

कोरोना से स्‍वस्‍थ होने की दर बढ़कर 90.8 प्रतिशत, पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में आई 1,14,428 की कमी

SHARE

देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर 22,28,724 हो गई है। 10 मई, 2021 को चरम पर पहुंचने के बाद से सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 1,14,428 की कमी आई है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 8.04 प्रतिशत है।

दैनिक नए मामलों की संख्या में लगातार देखी जा रही कमी के साथ अब नए मामलों की संख्या तीन लाख से कम हो गई है। पिछले दो दिनों से नए मामलों की संख्या दो लाख से कम दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 1,73,790 नए मामले सामने आए।

साथ ही बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से लगातार 16वें दिन ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,84,601 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 1,10,811 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 90.80 प्रतिशत हो गई है

देश में पिछले 24 घंटे में कुल 20,80,048 जांच हुई, जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 34.11 करोड़ है। जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 9.84 प्रतिशत है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 8.36 प्रतिशत हो गया है। यह लगातार पांच दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 20.89 करोड़ से ज्यादा गयी। भारत अमेरिका के बाद 20 करोड़ खुराक का ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने वाला दूसरा देश है। 29 मई को आज सुबह 7 बजे तक टीके की कुल 20,89,02,445 खुराक दी जा चुकी हैं।

केन्द्र सरकार ने राज्यों को अभी तक 22.77 करोड़ टीकों से अधिक कुल 22,77,62,450 टीके निशुल्क उपलब्ध कराए हैं। राज्यों के पास लगाये जाने के लिए अभी भी 1.82 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, 4 लाख से अधिक टीके अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों के भेज दिए जाएंगे।

Leave a Reply