Home समाचार लगातार छठे दिन कोरोना से ठीक होने वाले की संख्या नए मामलों...

लगातार छठे दिन कोरोना से ठीक होने वाले की संख्या नए मामलों से अधिक

SHARE

देश में कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार छठे दिन दैनिक नए मामलों से अधिक रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,89,851 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कुल रिकवरी की संख्या 2,19,86,363 तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर और अधिक बढ़कर 86.23 प्रतिशत तक पहुंच गई है। नई रिकवरी के 74.94 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,67,334 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए है। लगातार तीसरे दिन दैनिक नए मामलों की संख्या 3 लाख से कम दर्ज हुई है। नए मामलों के 74.46 प्रतिशत दस राज्यों में दर्ज हुए हैं। तमिलनाडु ने सबसे अधिक 33,059 दैनिक मामले दर्ज किए गए जबकि 31,337 नए मामलों के साथ केरल दूसरे स्थान पर रहा।

देश में कुल सक्रिय मामले गिरकर आज 32,26,719 पर आ गए। पिछले 24 घंटों के दौरान, 1,27,046 मामलों की गिरावट देखी गई। अब यह देश के कुल सक्रिय मामलों का 12.66 प्रतिशत है। देश के कुल सक्रिय मामलों के 69.02 प्रतिशत में 8 राज्यों की भागीदारी है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत देश में लगाए गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या 18.58 करोड़ तक पहुंच गई है। 19 मई को सुबह 7 बजे तक कुल मिला कर 18,58,09,302 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 20.08 लाख जांचें की गईं जो एक विश्व रिकॉर्ड भी है।

Leave a Reply