Home समाचार देश में सक्रिय मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, पिछले 24 घंटों...

देश में सक्रिय मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, पिछले 24 घंटों में 3,55,338 रिकवरी दर्ज

SHARE

देश में कुल सक्रिय मामले गिरकर 37,04,99 तक आ गए हैं। यह अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 15.87 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 11,122 मामलों की गिरावट आई है। यह सक्रिय मामलों में लगातार दूसरे दिन की गिरावट है। देश की कुल रिकवरी आज 1,93,82,642 हो चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,55,338 रिकवरी दर्ज की गई।

लगातार दूसरे दिन दैनिक नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी की संख्या अधिक रही। नई रिकवरी के 71.58 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान में देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या 17.52 करोड़ से अधिक हो गई है। 12 मई को सुबह 7बजे तक कुल मिला कर 17,52,35,991 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 24.4 लाख से अधिक टीकों की खुराकें दी गईं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 3,48,421 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किए गए नए मामलों के 71.22 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 40,956 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 39,510 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है, जबकि केरल ने 37,290 नए मामले दर्ज कराये हैं।

राष्ट्रीय मृत्यु दर वर्तमान में 1.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 4,205 मौतें दर्ज की गईं। नई मौतों में 73.17 प्रतिशत दस राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 793 मौतें दर्ज की गईं, जबकि 480 दैनिक मौतों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर रहा।

देश को वैश्विक सहायता के रूप में अभी तक प्राप्त 9,200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 5,243 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट, 5,913 वेंटिलेटर और 3.44 लाख रेमडेसिविर शीशियां राज्यों को भेजे जा चुके हैं।

Leave a Reply