Home समाचार जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर जश्न मना रहे...

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर जश्न मना रहे हैं कांग्रेसी और वामपंथी, पीएम मोदी की मौत की कामना करने से भी नहीं चूके

SHARE

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है। शुक्रवार (08 जुलाई, 2022) की सुबह ही नारा शहर में एक रैली के दौरान हमलावर ने उन पर हमला कर दिया था और उन्हें दो गोलियां मारी थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन बचाया नहीं जा सका। शिंजो आबे की मौत के बाद पूरे विश्व में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मौत पर संवेदना जताते हुए भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की भी घोषणा की गई। उधर चीनियों के अलावा भारत में कांग्रेसी और वामपंथी सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर जश्न मनाते नजर आए। 

शिंजो आबे का भारत और प्रधानमंत्री मोदी से इतना लगाव था कि वो अपने 8 साल के कार्यकाल में 4 बार भारत की यात्रा पर आए थे। प्रधानमंत्री मोदी से गहरी दोस्ती और घोर दक्षिणपंथी होने की वजह से कांग्रेसी और वामपंथी उनसे नफरत करते थे। अब उनकी नफरत मौत पर जश्न के रूप में सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर कुछ कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोदी की मौत की कामना से भी नहीं चुके।


Leave a Reply