Home समाचार देश से गद्दारी! कमलनाथ पर लगा परमाणु परीक्षण की जानकारी अमेरिका को...

देश से गद्दारी! कमलनाथ पर लगा परमाणु परीक्षण की जानकारी अमेरिका को लीक करने का सनसनीखेज आरोप

SHARE
फोटो- सोशल मीडिया

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ पर एक बड़ा सनसनीखेज आरोप लगा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर परमाणु परीक्षण की जानकारी अमेरिका को लीक करने का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया पर विकीलीक्स की रिपोर्ट के हवाले से कमलनाथ पर 1976 में अमेरिका को न्यूक्लियर डील की गोपनीय जानकारी देने का आरोप लगाया है। विकीलीक्स के पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ यूएस डिप्लोमेसी के दस्तावेज को लेकर देश की राजनीति में तूफान सा आ गया है। विकीलीक्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि न्यूक्लियर परीक्षण के बारे में कमलनाथ ने अमेरिकी दूतावास को जानकारी दी थी। इससे मध्य प्रदेश में भी हड़कंप मचा हुआ है। बीजेपी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी कमलनाथ ने देश को धोखा दिया है। बीजेपी का कहना है कि चाहे 1984 के सिख विरोधी दंगे हों या यह खतरनाक खुलासा कमलनाथ ने देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया है। इसको लेकर बीजेपी नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर यूजर्स कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साध रहे हैं।

इसे भी पढ़िए-
भारत विरोधी जार्ज सोरोस से संबंध रखने वालों से अमेरिका में क्यों मिले राहुल गांधी? सुनीता विश्वनाथ ने किया था पीएम मोदी के दौरे का विरोध 

देश विरोधी कांग्रेस : पूर्वोत्तर को देश का हिस्सा नहीं मानते राहुल गांधी, असम में केस दर्ज

Leave a Reply