Home समाचार कांग्रेस की किरकिरी: 5 साल पुराने वीडियो को एडिट कर पार्टी को...

कांग्रेस की किरकिरी: 5 साल पुराने वीडियो को एडिट कर पार्टी को आगे दिखाने पर लोगों ने अल्का लांबा को दौड़ाया

SHARE

कांग्रेस की एक बार फिर से किरकिरी हो रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को आगे दिखाने के चक्कर में पार्टी अपना फजीहत करवा रही है। कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले ओपिनियन पोल में पार्टी को आगे दिखाने के लिए एबीपी न्यूज चैनल का एक ऐसा सर्वे ट्वीट किया जो अभी का है ही नहीं। अल्का लांबा ने ABP NEWS के 5 साल पुराने ओपिनियन पोल के वीडियो और ऑडियो को एडिट कर एक फर्जी वीडियो बना उसे शेयर करते हुए ट्वीट किया कि ‘बन गई सरकार…हिमाचल का आभार’

कांग्रेसी नेता अल्का लांबा के ट्वीट करते ही पार्टी की छीछालेदार होने लगी। फेक सर्वे का पता चलते ही लोग सोशल मीडिया पर कांग्रेस को दौड़ाने लगे। पार्टी की थू-थू होने लगी। यूजर्स पार्टी पर तंज कसने लगे।

Leave a Reply