Home केजरीवाल विशेष केजरीवाल की गिरफ्तारी में कांग्रेस का हाथ! फिर क्रेडिट क्यों नहीं ले...

केजरीवाल की गिरफ्तारी में कांग्रेस का हाथ! फिर क्रेडिट क्यों नहीं ले रही पार्टी, लोग कर रहे हैं सवाल…

SHARE

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल सोनिया गांधी और राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शराब घोटाला मामले में कांग्रेस ने ही केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दो साल पहले 3 जून, 2022 को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिल्ली के उपराज्यपाल और पुलिस आयुक्त के सामने शराब नीति के खिलाफ शिकायत की थी। कांग्रेस ने उस समय शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी और जांच शुरू होने पर अपनी प्रसन्नता भी जाहिर की थी। कांग्रेस नेता अजय माकन, संदीप दीक्षित, अल्का लांबा और सुप्रिया श्रीनेत्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। कांग्रेस नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग भी की थी, लेकिन चुनावी गठबंधन के कारण कांग्रेस आज केजरीवाल की गिरफ्तारी का क्रेडिट लेने से बच रही है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस की मजबूरी पर सवाल कर रहे हैं।

Leave a Reply