एक बार फिर भारत की न्यायपालिका और हिन्दू आस्था मुस्लिम तुष्टिकरण के सामने बेबस नजर आई। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बावजूद 24 नवंबर 2026 को तमिलनाडु के मदुरै में तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित ‘दीपाथून’ पर दीप नहीं जलाया जा सका। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय और कांग्रेस की सेकुलर सरकार ने हिन्दुओं को दीप जलाने से रोक कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की। हिन्दू संगठनों और याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली टीवीके और कांग्रेस की सरकार ने जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया, ताकि मुस्लिम वोट बैंक को खुश किया जा सके। तमिलनाडु की इस घटना ने 1986 के शाहबानो केस की याद ताजा कर दी है, तब केंद्र की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम वोट बैंक के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल दिया था।
तमिलनाडु की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपम विवाद फिर भड़क गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद दीपथून पर कार्तिगई दीप नहीं जलाया गया। मंदिर में दीप जलाने के बाद हिन्दू संगठनों और पुलिस के बीच झड़प हुई।
#TamilNadu #Thiruparankundram #KarthigaiDeepam #SupremeCourt #BreakingNews #PeoplesUpdate
— People’s Update (@PeoplesUpdate) November 24, 2026
डीएम ने नहीं माना मद्रास हाई कोर्ट का आदेश
दरअसल, उत्सव के दिन यानी 24 नवंबर को जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक तनाव की आशंका का हवाला देते हुए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी थी। पहाड़ी के रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी गई। खास बात ये रही कि इसी दिन मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ (जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन और जस्टिस एम.डी. सुमति) ने संविधान के अनुच्छेद 144 का हवाला देते हुए जिला कलेक्टर को याद दिलाया कि वे इस मामले में केवल सुप्रीम कोर्ट के प्रति जवाबदेह हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर पुनर्विचार याचिका (Review Petition) के लंबित होने का बहाना बनाकर आदेश को टाला नहीं जा सकता। कोर्ट ने अपने आदेश में विवादित स्तंभ पर शाम को एक बार दीप जलाने की अनुमति दी थी।
Utter chaos at #Thiruparakundram… Devotees break barricades, raise slogans as Deepam has not been lit on top of #Deepathoon https://t.co/tFE0PzWnDg
— Janardhan Koushik (@koushiktweets) November 24, 2026
कोर्ट के आदेश के बावजूद हिंदू संगठनों को दीप जलाने से रोका गया
उधर, प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और लाठीचार्ज की चेतावनी दी। पुलिस ने मौके पर एक तख्ती भी दिखाई, जिस पर लिखा था कि आपकी यह भीड़ गैरकानूनी है। तुरंत तितर-बितर हो जाएं, अन्यथा लाठीचार्ज कर हटाना पड़ेगा। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर पुलिस ने राज्य भर में कई बीजेपी नेताओं और हिंदू संगठनों के सदस्यों को एहतियातन हिरासत में भी लिया।
तमिलनाडु में मंदिर के बाहर हंगामा! ‘दीपाथून’ पर दीप जलाने की मांग को लेकर BJP कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस
◆ तिरुपरनकुंद्रम मुरुगन मंदिर के बाहर पुलिस से भिड़े BJP कार्यकर्ता।
◆ दीपाथून पत्थर के खंभे पर दीपक जलाने की कर रहे थे मांग।
◆ वहीं, उच्ची पिल्लयार मंदिर में पारंपरिक कार्तिगई दीपम उत्सव के तहत महादीपम प्रज्वलित किया गया।@BJP4TamilNadu @tnpoliceoffl
#TamilNadu #KarthigaiDeepam #Nation27— Nation27 (@Nation27Digital) November 24, 2026
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया
मद्रास हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तमिलनाडु पुलिस ने मदुरै की ओर जा रहे बीजेपी नेताओं (जैसे एल. मुरुगन और नैनार नागेंद्रन) तथा हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया। तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को तिरुनेलवेली के थाचनल्लूर चेक पोस्ट के पास समर्थकों के साथ रोककर हिरासत में लिया गया। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मदुरै जाने की कोशिश कर रहे थे। बाद में उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया गया। उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नागेंद्रन ने कहा कि बीजेपी वर्करों और हिंदू संगठनों के लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पूरे तमिलनाडु में कम से कम 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
हिंदू त्योहारों पर पहरा,
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के घर के बाहर 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी है।
और उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है ताकि वह हिंदुओं का त्योहार दीपम महोत्सव में शामिल न हो सके । https://t.co/SOVz67XQam
— 🚩𝑺𝒂𝒏𝒅𝒆𝒆𝒑 𝑺𝒊𝒏𝒈𝒉 (@Sandeep_Singh81) November 24, 2026
सीएम विजय पर भगवान मुरुगन के भक्तों को धोखा देने का आरोप
मन्नारगुडी के आध्यात्मिक गुरु श्री सेंदालंगारा सेनभागमन्नार संपतकुमार रामानुज जीया स्वामीगल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पर भगवान मुरुगन के भक्तों को धोखा देने और उन्हें गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है। स्वामीगल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बावजूद दीपाथून स्तंभ पर दीप प्रज्वलित नहीं किया गया, जो कि भगवान मुरुगन के श्रद्धालुओं की आस्था के साथ सीधा धोखा है। उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इस पूरे धार्मिक मामले को संभालने का तरीका पूरी तरह से राजनीतिक विचारों से प्रेरित था, जिसके कारण भक्तों को गुमराह किया गया।
“सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन ना करने पर इस सरकार (तमिलनाडु सरकार) को तुरंत भंग कर देना चाहिए”
: श्री सेंदालंगारा सेनभागमन्नार संपतकुमार रामानुज जीया स्वामीगल, मन्नारगुडी सेंदालंगारा जीयार https://t.co/tiO0DWU9AM
— Panchjanya (@epanchjanya) November 25, 2026
तुष्टिकरण के कारण हिंदुओं के धार्मिक अधिकारों का हनन
हिन्दू संगठनों के याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य की जोसेफ विजय की सरकार अपने गठबंधन सहयोगियों (कांग्रेस, वामपंथी दल, VCK और IUML) के दबाव और अल्पसंख्यक वोट बैंक के कारण बहुसंख्यक हिंदू समुदाय के धार्मिक अधिकारों का हनन कर रही है। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि दरगाह से लगभग 50 मीटर दूर स्थित पत्थर का खंभा प्राचीन काल से दीप जलाने (‘दीपाथून’) के लिए ही बनाया गया था। वहीं विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने ‘कार्तिगई दीपम’ विवाद पर कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की बात माननीय राष्ट्रपति जी को भी बताएंगे। ऐसी अवहेलना से यह साबित हो गया है कि तमिलनाडु का शासन संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत नहीं चल रहा है और इस संबंध में केंद्र सरकार को, राष्ट्रपति जी को विचार करना चाहिए।”
दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने ‘कार्तिगई दीपम’ विवाद पर कहा, “हमको आश्चर्य भी है और दुख भी है…वो पहाड़ी भगवान मुरुगन की मानी जाती है, तिरुपरनकुंद्रम नाम से। वहां पर भगवान का एक अच्छा मंदिर भी है। मंदिर के पास में एक स्तंभ है कीर्तिगई स्तंभ। परंपरा से कार्तिक पूर्णिमा के दिन उस पर एक भव्य दीप जलता है जो मीलों से हिंदू समाज को दिखता है…बीच में यह परंपरा रोक दी गई थी। हिंदू हाई कोर्ट में गए, हाई कोर्ट ने सबको सुना और यह पाया कि हां, यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, हिंदू परंपरा है, और आदेश दिया कि सरकार इसकी व्यवस्था करे…सरकार सुप्रीम कोर्ट में आई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बाकी मामला सुनेंगे, लेकिन इस कार्तिक पूर्णिमा को, 24 नवंबर को, यह दीप वहां जले, परंपरा का पालन हो, इसकी व्यवस्था करो…सरकार ने न्यायालय की जानबूझकर, खुलेआम आदेश की अवहेलना करके कल स्तंभ (दीपथून) पर मशाल को जलने नहीं दिया…हिंदू समाज संविधान के बताए हुए तरीकों के अंदर रहकर वहां की सरकार को इसका दंड देगा, सामाजिक तौर पर भी देगा और मतपेटियों के द्वारा भी देगा…हम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की बात माननीय राष्ट्रपति जी को भी बताएंगे। ऐसी अवहेलना से यह साबित हो गया है कि तमिलनाडु का शासन संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत नहीं चल रहा है और इस संबंध में केंद्र सरकार को, राष्ट्रपति जी को विचार करना चाहिए।”
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 25, 2026
कार्तिगई दीपम जलाने के लिए नए निर्देश देने की मांग
कोर्ट के आदेश का पालन न होने पर याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार और अधिकारियों के खिलाफ अदालत की अवमानना (Contempt of Court) की कार्यवाही शुरू करने की मांग उठाई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गुरु कृष्णकुमार ने इसे कानून का पूर्ण उल्लंघन और अदालती आदेश से बचने की सुनियोजित रणनीति बताया। उन्होंने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपथून में कार्तिगई दीपम जलाने के लिए नए निर्देश देने की मांग करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष एक तत्काल आवेदन का उल्लेख किया।
BREAKING: Senior Advocate Guru Krishna Kumar mentions an urgent application before the Supreme Court seeking fresh directions to light the Karthigai Deepam at the Deepathoon atop Thiruparankundram hill. https://t.co/kwOJVkeo2M
— Bar and Bench (@barandbench) November 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन
तिरुपरनकुंद्रम दीपम विवाद और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना को लेकर वकीलों ने मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एक वकील कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का दुस्साहस है। सुप्रीम कोर्ट भारत की सर्वोच्च अदालत है, और हर कानूनी और संवैधानिक रूप से गठित सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह इसके आदेशों का पालन करे। अवज्ञा न्यायालय की अवमानना के समान है। यह स्पष्ट रूप से उस अराजकता को दर्शाता है जो तब उत्पन्न हो सकती है जब कोई सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने की हिम्मत करती है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को परिणाम भुगतने होंगे।”
#WATCH | Madurai, Tamil Nadu: Advocates stage a protest outside the Madras High Court’s Madurai Bench over the Thiruparankundram Deepam row.
An advocate says, “It is unfortunate that the state government has the audacity to disregard the Supreme Court’s order. The Supreme Court is the highest court in India, and every legally and constitutionally constituted government has a responsibility to abide by its orders. Disobedience amounts to contempt of court. This clearly demonstrates the anarchy that can result when a government dares to disregard a Supreme Court order. Those responsible will have to face the consequences.”
— ANI (@ANI) November 25, 2026
मदुरै के कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी
तमिलनाडु सरकार ने भी अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। मदुरै के कलेक्टर निशांत कृष्णा ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल स्टेटस रिपोर्ट में कहा है कि दुर्भाग्य से आदेश का पालन नहीं हो सका। उन्होंने 25 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी। राज्य सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट में मंदिर बोर्ड पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि मंदिर बोर्ड ने ही टीम को दीप जलाने की अनुमति नहीं दी थी। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर के आदेश का पालन करने की तैयारी की थी, लेकिन मंदिर के न्यासी बोर्ड ने धार्मिक परंपराओं का हवाला देकर टीम को मंजूरी नहीं दी।
मदुरै के दीपथून में दीप जलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं होने पर जिला कलेक्टर ने अदालत से बिना शर्त माफी मांगी।
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कलेक्टर ने कहा कि आदेश की अवहेलना जानबूझकर नहीं की गई।
कॉपीराइट-फ्री कंटेंट पाएँ केवल #PBSHABD पर। अभी रजिस्टर करें: https://t.co/0uMyeVaAOS
#SupremeCourt #Madurai #TamilNadu #Deepathoon
— PB-SHABD (@PBSHABD) November 25, 2026









