Home समाचार AAP में शामिल होते ही ट्रोल हो गए अवध ओझा, सोशल मीडिया...

AAP में शामिल होते ही ट्रोल हो गए अवध ओझा, सोशल मीडिया पर लोग जमकर कस रहे हैं तंज

SHARE

विवादास्पद शिक्षक अवध ओझा आम आदमी पार्टी (आप- AAP) में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सामने उन्होंने AAP की सदस्यता ग्रहण की। अवध ओझा आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार बन सकते हैं। अवध ओझा को लोग सोशल मीडिया पर ‘ओझा सर’ के नाम से जानते हैं। लेकिन अपनी शैली और अपने बर्ताव को लेकर वो काफी विवादों में रहे हैं। बताया जाता है कि AAP में शामिल होने से पहले उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस में भी शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन कामयाबी नहीं नहीं। उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले अवध ओझा ने पहले दिल्ली आकर UPSC की तैयारी की, लेकिन खुद पास नहीं कर पाए तो छात्रों को कोचिंग देने लगे। अवध ओझा के पढ़ाई के तरीके की भी काफी आलोचना हो चुकी है। खुद को मौकाटेरियन- मौकापरस्त मानने वाले अवध ओझा के AAP में शामिल होते ही सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग होने लगी। लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनपर तंज कस रहे हैं। आप भी देखिए लोग क्या कह रहे हैं…

Leave a Reply