Home समाचार राहुल गांधी को अनुराग ठाकुर का करारा जवाब, कहा- अंगूठा काटने की...

राहुल गांधी को अनुराग ठाकुर का करारा जवाब, कहा- अंगूठा काटने की बात करने वालों के समय तो सिखों के गले काट दिए

SHARE

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान आज, 14 दिसंबर को बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को करारा जवाब दिया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण में महाभारत की कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा, वैसे ही आज बीजेपी देश के युवाओं का अंगूठा काटने का काम कर रही है। राहुल के इस बयान पर करारा जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप हम पर अंगूठा काटने का आरोप लगाते हैं, कांग्रेस ने तो सिखों का गला काट दिया। बीजेपी नेता ने अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘राहुल जी,आप जो ये संविधान लेकर घूमते हो, कभी उसे खोलकर पढ़ो भी। इसमें गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी का पूरा कारनामा लिखा है कि क्या-क्या आपने धज्जियां उड़ाई हैं। ये अंगूठा काटने की बात करते हैं, इनके राज में सिखों के गले काटे गए। सिखों का कत्लेआम किया गया। दंगे अगर सबसे ज्यादा हुए तो कांग्रेस के समय हुए। आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।’ राहुल गांधी को अनुराग ठाकुर के पलटवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग कांग्रेस को लताड़ लगा रहे हैं। आप भी देखिए लोग क्या कह रहे हैं…

Leave a Reply