Home समाचार 500 के इतने बंडल की आंखें चौंधिया जाए, सोशल मीडिया पर सुर्खियों...

500 के इतने बंडल की आंखें चौंधिया जाए, सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है अखिलेश यादव के करीबी के यहां आईटी के छापे

SHARE
फोटो- अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अखिलेश यादव के करीबी इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी में इतने नोट मिले कि लोगों की आंखें चौंधिया गई। चार मशीनों से नोटों की गिनती लगातार चल रही है। इनकम टैक्स को अब तक करीब 160 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति की जानकारी मिली है। छापेमारी में अब तक 100 करोड़ से ज्यादा कैश मिला है। घर के अंदर अलमारी में बंडल बनाकर नोट रखे गए थे। पीयूष जैन समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के काफी करीबी हैं। उनकी कंपनी ने ही समाजवादी इत्र को बनाया था। जिसे पिछले महीने अखिलेश यादव ने लॉन्च किया था। सोशल मीडिया पर अब इसी की चर्चा हो रही है। आप भी देखिए-

Leave a Reply