प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज रफ्तार के प्रगति के पथ पर अग्रसर है। लेकिन यह देश के कुछ नेताओं को रास नहीं आ रहा है। वे नहीं चाहते कि देश में कुछ अच्छा हो। वे चाहते है कि देश पिछड़ा रहे और उनकी राजनीति चलती रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने 13 जनवरी, 2023 को वाराणसी से दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गंगा विलास उत्तर प्रदेश के वाराणसी से 51 दिनों में लगभग 3,200 किलोमीटर की यात्रा करके भारत और बांग्लादेश में 27 नदियों को पार करते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक पहुंचेगा। गंगा विलास में सभी लक्जरी सुविधाओं के साथ तीन डेक, 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट हैं। पहली यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक पूरी यात्रा के लिए जा रहे हैं।
गंगा विलास को बदनाम करने के लिए इसके छपरा पहुंचने पर एक झूठी खबर फैलाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंगा विलास के सारण- छपरा में फंसे होने की खबर फैलाकर सरकार को फंसाने की कोशिश की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा,”अब समझ आया क्रूज और नाव का फ़र्क़? अब क्या इन यात्रियों को हवाई जहाज के माध्यम से ‘वायु विलास’ कराएंगे?”
अब समझ आया क्रूज़ और नाव का फ़र्क़?
अब क्या इन यात्रियों को हवाई जहाज़ के माध्यम से ‘वायु विलास’ कराएंगे? pic.twitter.com/Y1bXm83v1T
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 16, 2023
अखिलेश यादव के ट्वीट करते ही न्यूज चैनलों पर गंगा विलास के छपरा में फंसे होने की खबर ब्रेकिंग न्यूज की तरह चलने लगी। समाजवादी पार्टी ने दूसरे नेताओं ने भी इसे वायरल करने की कोशिश की।
Fake news by @ndtv https://t.co/NoDUXEyrdt
— विकाश (@ChaiSuttaaaa) January 16, 2023
लेकिन जल्दी ही उनकी पोल खुल गई। आईडब्ल्यूएआई के चेयरमैन संजय बंद्योपाध्याय ने गंगा विलास के फंसने की खबर का खंडन करते हुए कहा, ”गंगा विलास निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से पटना पहुंच गया। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि क्रूज छपरा में फंस गया था। इसकी आगे की यात्रा भी तय कार्यक्रम के मुताबिक ही आगे बढ़ेगी।”
“The Ganga Villas reached Patna as per schedule. There is absolutely no truth in the news that the vessel is stuck in Chhapra. The vessel will continue its onwards journey as per schedule” : Sanjay Bandopadhyaya, Chairman, IWAI
— IWAI (@IWAI_ShipMin) January 16, 2023
असल में सोमवार को गंगा विलास के छपरा पहुंचने पर यहां यात्रियों को उतारना था। लेकिन नदी तट छिछला होने के कारण चालकदल ने इसे बीच में ही रखा और यात्रियों को छोटे नावों में बिठाकर तट पर ले जाया गया। बस इसी को लोगों ने बताना शुरू कर दिया कि गंगा विलास छपरा में गंगा नदी में फंस गया है। सच्चाई का पता चलते ही लोगों ने अखिलेश यादव को दौड़ाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर उनकी किरकिरी हो रही है। देखिए किस तरह से लोग उनपर तंज कस रहे हैं-
As predicted, Akhilesh Yadav, Media and anti development, starts spreading fake news on Gangavilascruise. pic.twitter.com/hfXUlYdzG6
— Lala (@FabulasGuy) January 16, 2023
ख़ुश होने की ज़रूरत नहीं, छपरा में museum दिखाने रुका था तो किनारे पानी कम था। अभी फिर चलता दिखेगा तो फिर ••• जलेगी।
— Lala (@FabulasGuy) January 16, 2023
क्रूज चलती रहेगी, इनकी जलती रहेगी!
— Shiwanand Dwivedi (@shiwadwivedi) January 17, 2023
फर्क तो सबको पता था बस आपको ही समझ नहीं आ रहा था और इससे नाविकों के व्यवसाय खराब होगा जैसी बातें कर रहे थे।
रही बात इस घटना की तो आप चिंता न करें, कसाई के श्राप देने से गाय नहीं मरती। ये बाधा भी दूर हो जायेगी। pic.twitter.com/I5DuSUNHm6— Mr Sinha (@MrSinha_) January 16, 2023
परिवर्तन के लिए उठने वाले हर कदम में शुरुआत में कुछ ना कुछ समस्या तो आती ही है और हर बार देश ने समाधान भी निकाला है लेकिन आपका यू हंसना पूरे देश को शर्मसार करता है
— Anuj Kumar Bajpai (@AnujBajpai_) January 16, 2023
भारत इतिहास रचेगा ?
चंद्रयान तो छोड़ो भारत गगनयान लांच करने की तैयारी कर रहा है, और गंगा में क्रूज़ भी दौड़ेंगे।भारत आगे बढ़ता जाएगा।
भारत के दुश्मन अखिलेश यादव की तरह छाती पीटते रह जाएंगे।जय हिन्द वन्दे मातरम् ??
— Sunil Mishra (@Sunilmisr) January 16, 2023
क्रूज़ तो ख़राब होकर सही हो गया है, लेकिन हारने के बाद जो आपका दिमाग़ ख़राब हो गया है वह कभी सही ना हो पाएगा।
— DrVedu (@DrVedu) January 16, 2023
ऐसा हल्का ट्वीट लिखकर आपने अपनी आगे की संभावनाओं पर तुषारापात कर लिया। यह ट्वीट आपके राजनैतिक जीवन में एक धब्बा जैसा हो गया है।
अगर आपने खुद यह ट्वीट लिखा है तो बहुत गलत लिखा है, और आपके किसी चेले ने यह ट्वीट किया है तो उसे बदल दो।— Mukesh Pathak?FaBa? (@MukeshPathakji) January 16, 2023
अब समझ आया फेक न्युज और सच्चाई का फ़र्क़?
अब क्या टोंटी जी अपनी झेंप फेक न्युज फैलाकर मिटाएंगे? pic.twitter.com/MvgGehhSJI
— दलीप पंचोली ?? (@idalippancholi) January 16, 2023
आपकी ख़ुशी, आपकी ही देश की तरक़्क़ी से नफ़रत का पैमाना है। क्रूज़ तो तुरंत बाहर निकाल भी दिया गया था, आगे भी बढ़ गया परंतु अफ़सोस कि आपकी सोच अभी तक सैफई-मुजरा-विलास तक ही अटकी है। https://t.co/57BRqMKkYo
— Dr. Jitendra Nagar (@NagarJitendra) January 16, 2023