Home समाचार जय श्री राम के नारे का मजाक उड़ाने वाले अब जाएंगे अयोध्या

जय श्री राम के नारे का मजाक उड़ाने वाले अब जाएंगे अयोध्या

SHARE

जय श्री राम के नारे का मजाक उड़ाने वाले अब रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में कहा कि राम मंदिर बनने के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रामलला का दर्शन करने आएंगे। कभी अयोध्या में कार सेवक राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव राममंदिर निर्माण शुरू होने पर रामभक्त बन गए हैं।

मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते 30 अक्टबूर, 1990 को कारसेवकों पर चली गोलियों में 5 लोगों की मौत हुई थीं। इस गोलीकांड के दो दिनों बाद ही 2 नवंबर को हजारों कारसेवक हनुमान गढ़ी के करीब पहुंच गए। 2 नवंबर को हनुमान गढ़ी के सामने लाल कोठी के सकरी गली में पुलिस ने कारसेवकों पर फायरिंग कर दी, जिसमें 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से मुलायम सिंह यादव को लोग मुल्ला मुलायम या मौलाना मुलायम कहकर संबोधित करने लगे थे। अब उन्हीं के बेटे ने अयोध्या में कहा कि राम मंदिर बनने के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रामलला का दर्शन करने आएंगे।

Leave a Reply