दिल्ली में आप सरकार के बारे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के विवादास्पद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगा है कि उन्होंने महिलाओं के सोने के स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगावाए है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए मंगलवार, 15 दिसंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से जवाब मांगा है।
अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के सोने के स्थान पर CCTV कैमरा लगवाए हैं। आख़िर @ArvindKejriwal उनकी निजता का हनन करके कौनसी निगरानी रखना चाहते हैं? इस शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए हमने दिल्ली के मुख्यमंत्री से जवाब माँगा है। pic.twitter.com/wJLdyN1umk
— Dr. Rajul L.Desai (@i_DrRajulDesai) December 15, 2020
इसके पहले सोमवार को दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से मुलाकात कर केजरीवाल के खिलाफ निजता के अधिकार का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई करने का आग्रह किया। योगिता सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने निगम की महिला नेताओं पर नजर बनाए रखने लिए जिस हथकंडे का इस्तेमाल किया, वह सरासर अशोभनीय और अनैतिक है। अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी-सी भी नैतिकता बाकी है, तो उन्हें धरने पर बैठी निगम की महिला नेताओं से माफी मांगनी चाहिए।
दिल्ली में नगर निगम के नेता मुख्यमंत्री आवास के बाहर निगम के नेता फंड जारी करने की मांग को लेकर पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए केजरीवाल महिला पार्षदों के बैठने और सोने के स्थान पर कैमरे लगवा दिए हैं, जिससे धरने पर बैठी महिला नेता असहज महसूस कर रही हैं।