Home समाचार कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने रचा इतिहास, एक दिन में...

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने रचा इतिहास, एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड, WHO के वैज्ञानिक ने की तारीफ

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी ताकत के साथ कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति, उनकी सरकार की प्रतिबद्धता और स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम से हर रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं, जो पूरे विश्व के लिए मिसाल बन रहे हैं। शुक्रवार यानि 27 अगस्त, 2021 को भी एक नया रिकॉर्ड बना, जब देश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई, जोकि एक दिन में दी गई अबतक की सर्वाधिक संख्या है। इस तरह एक दिन में स्विट्जरलैंड की आबादी (86 लाख) से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया। इस उपलब्धि पर भारत को चारों ओर से सराहना मिल रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। साथ ही टीका लगवाने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई दी। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन की टॉप वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने 1 करोड़ वैक्सीन लगाने की उपलब्धि हासिल करने की सराहना की और भारत को बधाई दी। गौरतलब है कि इस साल दिसंबर तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली के लिए गर्व की बात है। इससे कोरोना के प्रति देश की लड़ाई और मजबूत हुई है। भले ही टीकाकरण की शुरुआत धीमी रही, मगर अब इस बढ़ती रफ्तार के साथ मोदी सरकार ने बता दिया है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली।

भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली का करिश्मा

विश्व के विकसित देशों की तुलना में देश की स्वास्थ्य प्रणाली को पिछड़ा माना जाता है। लेकिन मोदी सरकार ने इस स्वास्थ्य प्रणाली के माध्यम से ही वो करिश्मा कर दिखाया है, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। को-विन एप के 27 अगस्त, 2021 की रात 10 बजे के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना रोधी वैक्सीन की 1 करोड़ 64 हजार 32 डोज लगाई गई। देश में 63,342 केंद्रों पर ये टीके लगाए गए, जिनमें 59,763 सरकारी और 3,579 निजी क्षेत्र के टीका केंद्र शामिल हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 62.17 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 48.08 करोड़ पहली और 14.08 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं।

 कोरोना टीकाकरण में सबसे आगे बीजेपी राज्य

      टॉप 5 में सिर्फ एक गैर-बीजेपी शासित राज्य
         राज्य                   टीकाकरण
       उत्तर प्रदेश                 28.62 लाख
        कर्नाटक                 10.79 लाख
        महाराष्ट्र                 9.84 लाख
        हरियाणा                 6.00 लाख
         बिहार                 4.98 लाख

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply