Home समाचार कांग्रेस में सिर फुटौव्वल जारी, ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का सपना होगा साकार

कांग्रेस में सिर फुटौव्वल जारी, ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का सपना होगा साकार

SHARE

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल है जिसमें लिखा गया- एक बेटा-एक माई, एक बेटी-एक जमाई, इतने में ही कांग्रेस समाई। परिवारवाद ने कांग्रेस को एक राष्ट्रीय पार्टी से क्षेत्रीय पार्टी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। इसके बावजूद कांग्रेस चेतने को तैयार नहीं है। 23 सीनियर कांग्रेसी नेताओं के विद्रोह के बाद अब कांग्रेस मुक्त भारत का नारा सच होते हुए दिख रहा है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में फैसला किया गया कि सोनिया गांधी अगले 6 महीने तक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी, लेकिन बैठक में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेसियों पर भाजपा से साठगांठ का आरोप लगा दिया। इस आरोप से भड़के वरिष्ठ नेताओं ने अलग से बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस में महाभारत थमा नहीं, बल्कि पिक्चर अभी बाकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक में कांग्रेस टूट की और आगे बढ़ रही है।

पांच पीढ़ियों से कांग्रेस पर कब्जा 

जे एल नेहरू – 1951-1955
इंदिरा गांधी – 1959-1960 और 1978-84
राजीव गांधी – 1985-1991
सोनिया गांधी – 1998-2017
राहुल गांधी- 2017-2019
सोनिया गांधी- 2019-अब तक

Leave a Reply