नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसद्दिक मलिक की कुछ तस्वीरों को लेकर कांग्रेस बौखलाई हुई है। SCO जैसे बहुपक्षीय मंच पर पाकिस्तानी मंत्री को दिए गए राजनयिक प्रोटोकॉल पर कांग्रेस सवाल उठा रही है। कभी इसे पाकिस्तान के प्रति मोदी सरकार की नरमी बताकर पेश किया जा रहा है, तो कभी आतंकवाद और पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ अन्याय से जोड़ते हुए ‘बिरयानी’, ‘कबाब’ और ‘ताजमहल घुमाने’ जैसे तंज कसे जा रहे हैं।
सरकार को घेरने के लिए सोशल मीडिया पर उस तस्वीर को भी खूब वायरल किया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी मंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तीन सीटों की दूरी पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में लाल निशान लगाकर यह बताने की कोशिश की जा रही है कि पाकिस्तानी मंत्री को इस तरह का प्रोटोकॉल देना मोदी सरकार की पाकिस्तान के प्रति नरमी का संकेत है।
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि SCO जैसे महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मंच की कुछ तस्वीरों को राजनीतिक हथियार बनाकर कांग्रेस आखिर देश की विदेश नीति को लेकर भ्रम क्यों फैला रही है और किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बीच देश को बदनाम करने के पीछे उसकी मंशा क्या है?
View this post on Instagram
भरोसा नहीं होता मोदी सरकार की थेथरई पर.
पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक का न सिर्फ भरपूर स्वागत किया गया बल्कि उसी की टेबल पर मोदी के मंत्री गजेन्द्र शेखावत बैठे.
चाहे तो कहीं और भी बैठ सकते थे.
सोचिए जरा इस नफ़रती चिंटू ने भारत के हाथ काटने, हमारा खून बहाने की धमकी दी थी. https://t.co/zPlIxmNXnE
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) November 21, 2026
आतंकवाद विरोधी नीति पर संदेह पैदा करने की कोशिश
भारत हमेशा से ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली विरासत और पहचान को दुनिया के सामने प्रस्तुत करता आया है। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का बहुपक्षीय मंच भी भारत को अपनी इस सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक नहीं है। इसके बावजूद कांग्रेस इस सामान्य कूटनीतिक भागीदारी को पाकिस्तान के प्रति मोदी सरकार की नीति में बड़े बदलाव के रूप में पेश कर रही है। इस मुद्दे पर बेवजह सवाल खड़े कर आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की कठोर नीति को लेकर संदेह पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
STORY | India says no change in its position on Indus Waters Treaty as Pakistan minister attends SCO forum in Delhi
India’s position on the Indus Waters Treaty (IWT) is “very clear” and there has been “absolutely no change” in it, the Ministry of External Affairs said on Friday, amid a visit by Pakistan Minister Musadik Malik to attend the SCO Civilisational Dialogue Forum in Delhi.
Malik, who arrived here in the early hours of Friday, attended the opening day of the three-day forum in the evening. The event, being hosted by India at the historic Purana Quila, was inaugurated by Prime Minister Narendra Modi.
India had announced on October 28 that invitations had been extended to all SCO members, including Pakistan, in keeping with established practice.
It was perhaps the first time New Delhi had invited a Pakistani minister to attend an event in India since the May 7-10 military hostilities last year following Operation Sindoor.
READ: https://t.co/aMg7QlyHqK
— Press Trust of India (@PTI_News) November 21, 2026
SCO Civilisational Dialogue Forum में पाकिस्तान समेत सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया गया था। ऐसे में कांग्रेस का इस आयोजन में पाकिस्तान की भागीदारी को मोदी सरकार की ओर से दी गई किसी विशेष रियायत के रूप में पेश करना तथ्यों से परे है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सक्रिय भागीदारी और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ उसका सख्त रुख, दोनों अलग-अलग विषय हैं। किसी बहुपक्षीय मंच पर पाकिस्तान की मौजूदगी का यह अर्थ कतई नहीं है कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने रुख से समझौता कर लिया है।
कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या केवल पाकिस्तान की सदस्यता के कारण भारत को SCO जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंचों से दूरी बना लेनी चाहिए? क्या भारत अपनी वैश्विक भूमिका और कूटनीतिक भागीदारी को सिर्फ इसलिए सीमित कर दे, क्योंकि ऐसे मंच पर पाकिस्तान भी मौजूद है? अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भागीदारी और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के बीच संतुलन भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

राजनीतिक दोहरेपन की इससे बड़ी मिसाल क्या होगी कि जिस कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और आतंकी हमलों के बावजूद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट कूटनीति और बातचीत का दौर जारी रहा, वही कांग्रेस आज भारत की औपचारिक कूटनीतिक भागीदारी पर सवाल उठाकर देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने निकली है। जब सत्ता में रहते पाकिस्तान से संवाद उसे कूटनीति नजर आता था, तो आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भागीदारी उसे राष्ट्रहित के खिलाफ कैसे दिखाई देने लगी? दरअसल, कांग्रेस की समस्या विदेश नीति नहीं, बल्कि यह है कि वह हर कीमत पर मोदी सरकार के खिलाफ हवा बनाना चाहती है। सरकार को कठघरे में खड़ा करना चाहती है। पाकिस्तान के एक मंत्री की तस्वीर पर आज कांग्रेस जिस आक्रामकता से सवाल उठा रही है, उसी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान अतीत में कई बार विवादों में रहे हैं।
‘पाकिस्तान से बातचीत के लिए मोदी को हटाना होगा’

नवंबर 2015 में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान कथित तौर पर कहा था कि भारत-पाकिस्तान वार्ता बहाल करने के लिए सबसे पहले नरेन्द्र मोदी को हटाना होगा। उनके इस बयान पर खूब हो-हल्ला मचा था।
‘पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, उसे सम्मान दीजिए’

मई 2024 में मणिशंकर अय्यर का पुराना वीडियो फिर चर्चा में आया। इसमें वह पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार होने का हवाला देते हुए उसे सम्मान देने और बातचीत करने की वकालत करते दिखाई दिए। उन्होंने परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल को लेकर भी चिंता व्यक्त की। फरवरी 2024 में मणिशंकर अय्यर ने लाहौर में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानियों को भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बताते हुए उनकी तारीफ की थी। इस बयान ने भी भारत में राजनीतिक विवाद को जन्म दिया। फरवरी 2018 में पाकिस्तान के कराची में एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान अय्यर ने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें भारत में अधिक नफरत और पाकिस्तान में अधिक प्यार मिलता है।
सामने आता रहा है कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम

मणिशंकर अय्यर के अलावा दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम और शशि थरूर जैसे कई नाम हैं जो पाकिस्तान से भारत की तुलना कर देश को बदनाम करने की राजनीति करते रहे हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को भी पाकिस्तान पसंद है। साल 2018 को छत्तीसगढ़ की एक सभा में उन्होंने भारतीय न्यायपालिका की तुलना पाकिस्तान की न्यायपालिका से कर दी। राहुल के इस बयान से साफ है कि वह पाकिस्तान परस्ती में भारत को भी पाकिस्तान जैसे असफल राष्ट्र के बराबर खड़ा करना चाहते हैं।
देश को तोड़ने वाले ‘गुनहगार’ पर कांग्रेस की चुप्पी

अप्रैल, 2018 में जब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर को लेकर हंगामा हुआ तो एक बार फिर कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम दिख गया। कई राष्ट्रवादी संगठन AMU में लगे जिन्ना की तस्वीरों को हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन इस पूरे प्रकरण पर कांग्रेस चुप रही। जाहिर है कांग्रेस ने अपनी चुप्पी के जरिये अपने वोट बैंक को मैसेज देने की कोशिश तो की ही है, साथ ही अपनी पाकिस्तान परस्ती फिर एक बार जाहिर कर दी।
गुजरात चुनाव में पाकिस्तानी साजिश

दिसंबर, 2017 में गुजरात चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को ‘नीच’ कहा था। लेकिन क्यों, इसका पता तब लगा जब 10 दिसंबर, 2017 को खुलासा हुआ कि कांग्रेस के नेताओं ने पाकिस्तानी नेताओं और अधिकारियों से मुलाकात के बाद यह सब किया गया था।
पाकिस्तान परस्त दिग्विजय सिंह

लोकसभा चुनाव, 2014 से पहले दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद को ‘जी’ और ‘साहब’ शब्द से संबोधित किया था। 2016 में तो उन्होंने पाकिस्तानियों को खुश करने के लिए भारत के कब्जे वाला कश्मीर तक कह दिया था। गुजरात चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह ने अपने पाकिस्तानी आकाओं को खुश करने के लिए ये भी कहा था कि भारतीय सेना कश्मीरियों को मारती है।
सलमान खुर्शीद का पाकिस्तान से एकतरफा मोहब्बत

नवंबर, 2015 में बिहार चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस सरकार में विदेश मंत्री रहे सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत बंद होने के लिए पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत सरकार जिम्मेदार है। इस्लामाबाद के जिन्ना इंस्टीट्यूट में उन्होंने कहा, ”पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ का पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना उनकी दूरदर्शिता थी, लेकिन मोदी सरकार बातचीत का माहौल बनाने में नकाम रही है।‘’
पाकिस्तान प्रेम में देश का अपमान करते रहे मनमोहन सिंह

जुलाई, 2009 में मिस्र के शर्म-अल-शेख में तत्कालीन पाकिस्तानी पीएम युसूफ रजा गिलानी के साथ मनमोहन सिंह की बैठक के बाद जारी साझा बयान में भारत की ओर से पाकिस्तान के आरोपों को स्वीकार कर लिया गया था। मनमोहन सिंह की इस करतूत के चलते देश को न सिर्फ शर्मिंदा होना पड़ा, बल्कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ झूठा प्रोपेगेंडा करने का एक हथियार भी मिल गया। सितंबर, 2006 में हवाना में उन्होंने पाकिस्तान परस्ती में ये तक कह दिया कि भारत की तरह पाकिस्तान भी ‘आतंकवाद से पीड़ित’ है।
कश्मीर में आतंकियों पर कार्रवाई का विरोध

28 अक्टूबर, 2017 को पी चिदंबरम ने कहा, ”जम्मू-कश्मीर के लोगों से मेरी बातचीत के जरिए मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि जब भी वे आजादी की मांग करते हैं तो दरअसल, इसमें ज्यादातर लोगों की आजादी का मतलब स्वायत्तता से होता है।” कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम के इस बयान ने शांत होते कश्मीर को एक बार फिर सुलगा दिया।
आतंकियों की फांसी पर भी पॉलिटिक्स

संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु की फांसी पर भी कांग्रेस ने राजनीति की थी। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी देना गलत था। यही कांग्रेस है जिसके नेताओं ने याकूब मेनन की फांसी पर भी आपत्ति जताई थी। जाहिर है, यह सब पाकिस्तान को खुश करने के लिए था।
इन तमाम घटनाओं से एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस नेताओं की विवादित टिप्पणियों पर आखिर पार्टी की जवाबदेही कहां तय होती है? क्या हर बार विवाद खड़ा होने पर बयानों से किनारा कर लेना ही कांग्रेस की जिम्मेदारी है? कांग्रेस को यह साफ करना होगा कि पाकिस्तान को लेकर उसकी नीति क्या है और उसके नेताओं के बयानों की जिम्मेदारी कौन लेगा? आखिर राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत-पाकिस्तान संबंधों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाकर अपनी जिम्मेदारियों से कब तक भागती रहेगी।









