Home समाचार देश में पिछले 24 घंटे में लगाए गए 1.13 करोड़ से अधिक...

देश में पिछले 24 घंटे में लगाए गए 1.13 करोड़ से अधिक टीके, कुल टीकाकरण 69.90 करोड़ के पार

SHARE

देश में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में पिछले 24 घंटे में 1.13 करोड़ कोरोना के टीके लगाए गए। ये उपलब्धि पिछले 11 दिनों में तीसरी बार हासिल की गई है। पिछले 24 घंटों में 1,13,53,571 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, देश में अब तक कुल 69,90,62,776 कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। इससे पिछले 24 घंटों में 42,942 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,22,24,937 हो गई है। इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट 97.48 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

देश में पिछले 24 घंटे में 31,222 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 19,688 नए मामले सिर्फ केरल से सामने आए हैं। केरल में पिछले 24 घंटे में 135 मरीजों की मौत भी हुई है। देशभर में वर्तमान में 3,92,864 सक्रिय मामले हैं। यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.19 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कुल 15,26,056 जांच की गई हैं। कुल मिलाकर अब तक 53.31 करोड़ जांच की गई हैं। पिछले 74 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.56 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर कम होकर 2.05 प्रतिशत है।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक टीके की 69.51 करोड़ से अधिक कुल 69,51,79,965 खुराकें उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावा 78 लाख से अधिक खुराकें भेजे जाने के लिए तैयार हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी कोरोना टीके की 5.31 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

Leave a Reply