Home समाचार राहुल की यात्रा में गोदी मीडिया कहने वाले रवीश कुमार! देखिए सोशल...

राहुल की यात्रा में गोदी मीडिया कहने वाले रवीश कुमार! देखिए सोशल मीडिया पर लोग किस तरह कस रहे हैं तंज

SHARE

दूसरे मीडिया हाउस को गोदी मीडिया कहने वाले रवीश कुमार खुद राहुल गांधी की गोदी में बैठे दिखे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस दौरान खुद को निष्पक्ष बताने वाले तमाम पत्रकार कांग्रेस की गोदी में दिखते रहे हैं। रवीश कुमार भी यात्रा में राहुल गांधी के साथ दिखे। इसको लेकर उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि दूसरे पर गोदी मीडिया का आरोप लगाने वाले खुद किसी की गोदी में खेलते रहे हैं। वैसे रवीश कुमार के परिवार का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है। रवीश के भाई ब्रजेश पांडे बिहार कांग्रेस के नेता हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का तो यह भी कहना है कि अडानी रवीश कुमार को इसलिए नहीं खरीद सके, क्योंकि वह पहले ही इतालवी परिवार को बेच दिए गए थे। आप भी देखिए यूजर्स किस तरह तंज कस रहे हैं-

Leave a Reply