Home समाचार बलात्कार के आरोप से घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जोर पकड़...

बलात्कार के आरोप से घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जोर पकड़ रही है इस्तीफे की मांग

SHARE

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर एक मॉडल ने बलात्कार का आरोप लगाया है। मॉडल ने आरोप लगाया है कि साल 2013 में हेमंत सोरेन और सुरेश नागरे नाम के व्यक्ति ने बिना मर्जी के उस के साथ संबंध बनाया था। मॉडल ने आरोप लगाया है कि दोनों ने ना सिर्फ उसका रेप किया, बल्कि उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दी गईं कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

उस समय रेप का ये मामला कोर्ट में गया था, लेकिन मॉडल कुछ निजी कारणों से केस लड़ से पीछे हट गई थी। तब शादी होने और मुंबई से बाहर जाने के कारण केस नहीं लड़ पाई थी। अब 8 दिसंबर, 2020 को मॉडल ने बांद्रा पुलिस को ईमेल भेज कहा कि 2013 के रेप केस को फिर से आगे बढ़ाना चाहती हैं। उस समय 5 सितंबर, 2013 को दर्ज केस के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री रहते हुए हेमंत सोरेन ने मुंबई के होटल ताज लैंड्स में रेप किया किया था। मॉडल को सुरेश नागरे नाम का व्यक्ति होटल में सोरेन के पास लेकर गया था। लेकिन बताया जा रहा है कि मॉडल ने एक बार फिर केस वापस लेने की बात कही है जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र के पुलिस प्रमुख को पत्र लिख कर इस मामले का ब्योरा मांगा है। इसके साथ ही पीड़ित मॉडल का एक कथित लेटर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब लोग झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर RESIGN HEMANT SOREN टॉप ट्रेंड कर रहा है-

Leave a Reply