राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासनकाल में अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है। चुनाव का समय होने के कारण मुख्यमंत्री कोई एक्शन लेने से भी हिचक रहे हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था ना होने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। राज्य के भरतपुर के बयाना इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की बेरहमी से ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी एक मासूम युवक के शरीर पर 8 बार ट्रैक्टर आगे-पीछे करते हुए उसे तब तक कुचलता रहता है जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कांग्रेस के रावण राज के कुशासन ने राजस्थान को अपराधिस्तान बना दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मूकदर्शक बने हुए हैं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा चुप्पी साध देश को जाति में विभाजित करने में व्यस्त हैं। यूजर्स का यह भी कहना है कि राजस्थान में माफियाओं का राज चल रहा है, कानून का कोई डर ही नहीं है। राज्य में पत्रकार, साधु, महिलाएं, दर्जी, युवा सब पर खुलेआम हमले हो रहे हैं। क्या राहुल गांधी इसपर कुछ बोलेंगे, जनता को जवाब देंगे। आप भी देखिए लोग सोशल मीडिया पर गहलोत सरकार के बारे में क्या-क्या कह रहे हैं।
कुख्यात कांग्रेस का मतलब ही है ‘अराजकता और अपराध की फुल गारंटी’!
ये वीभत्स घटना बयाना (भरतपुर) की है। कांग्रेस के रावण राज के कुशासन ने राजस्थान को अपराधिस्थान बना दिया है। देखिए, कैसे यहां ट्रैक्टर से कुचल-कुचल कर बेरहमी से युवक की हत्या कर दी गई। #कांग्रेस_का_कुशासन pic.twitter.com/AGnyUoVq1E
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) October 25, 2023
ये दिल दहलाने वाली तस्वीर राजस्थान की है।
बयाना में बेरहमी से एक व्यक्ति की ट्रेक्टर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी गई।
अशोक गहलोत मूकदर्शक बने हुए हैं, राहुल और प्रियंका देश को जाति में विभाजित करने में व्यस्त हैं और राजस्थान की जनता कुचली जा रही है!!#Shame pic.twitter.com/W1p7ghmCnz
— Priti Gandhi – प्रीति गांधी (@MrsGandhi) October 25, 2023
ये भयंकर दृश्य राजस्थान के भरतपुर का है, ज़मीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर 8 बार ट्रैक्टर चढ़ाया
पीड़ित ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया और आरोपी फ़रार
@ashokgehlot51 जी किसी आरोपी को पकड़ोगे भी या चुनाव है इसलिए
हत्यारे को खुला घूमने दिया जाएगा ?? pic.twitter.com/l74Rz7nD9p— Shivam Tyagi (@ShivamSanghi12) October 25, 2023
राजस्थान के बयाना में ट्रैक्टर से कुचल कुचल कर वीभत्स तरीके से युवक की हत्या
क्या बना दिया राजस्थान , शर्म तो बिलकुल मर गई @RahulGandhi ? pic.twitter.com/4KyrrFvAt4
— Laxmikant bhardwaj (@lkantbhardwaj) October 25, 2023
ये गाजा नहीं हैं , ये राजस्थान का बयाना हैं , ऐसे नृशंस और घृणित कार्य करके लोग खुले आम घूमते हैं , वैसे देश और प्रदेश में सरकार और क़ानून व्यवस्था ऐसी ही होनी चाहिए क्योंकि गहलोत सरकार को जनता ने चुना हैं । pic.twitter.com/g6mDOdgHZF
— Dr Ajay Alok (@alok_ajay) October 25, 2023
कांग्रेस शासित राजस्थान में कानून व्यवस्था धवस्त है।
भरतपुर के बयाना में एक व्यक्ति की बेरहमी से ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई।पत्रकार, साधु, महिलाएं, दर्जी, युवा सब पर खुलेआम हमले हो रहे हैं… क्या @RahulGandhi इसपर कुछ बोलेंगे, जनता को जवाब देंगे। pic.twitter.com/kTkqcagjOB
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) October 25, 2023