पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी जब से कांग्रेस में औपचारिक रूप से आए हैं, तब से अब तक पार्टी 93 चुनाव हार चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर लूजर का तमगा लग चुका है। पूर्व कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल पर कांग्रेस मुक्त भारत का आरोप लग चुका है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस सिर्फ तीन राज्यों हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में अपने बल पर सत्ता में हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी को हाल ही में हरियाणा और महाराष्ट्र में करारी हार का सामना करना पड़ा है। हार की सेंचुरी के करीब पहुंचने के बाद भी राहुल गांधी जनता का मिजाज समझने को तैयार नहीं है। उनके नेतृत्व में पार्टी संसद के शीतकालीन सत्र को हंगामा करके बर्बाद करने पर अड़ी हुई है। उनके रवैये के कारण अब उन्हें इंडी गठबंधन का भी समर्थन नहीं मिल पा रहा है। टीएमसी से तो उन्हें पहले से ही साथ नहीं मिल रहा है, संभल मामले पर अखिलेश यादव ने भी उनसे किनारा कर लिया। ऐसे में खुद को अकेला देख और एक समुदाय विशेष के वोट बैंक के छिटकने की आशंका को देखते हुए उन्होंने संभल जाने के फैसला किया। लेकिन संभल में धारा 163 लगे होने के कारण राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर बॉर्डर के पास रोक दिया गया।
दरअसल में उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को एक मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। हिंसक मुसलमानों ने सर्वे करने गए लोगों के साथ पत्थरबाजी के साथ तोड़फोड़- आगजनी की। हिंसा में 4 लोगों की मौत भी हो गई थी। हिंसा का पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। जांच जारी है। हिंसा के बाद इलाके में धारा 163 लागू है। धारा 163 के तहत इलाके में 10 दिसंबर तक किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक के साथ किसी भी धार्मिक, राजनीतिक जुलूस, सार्वजनिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध है। अब सवाल उठता है कि जब संभल में 10 दिसंबर तक किसी भी राजनीतिक पार्टी के आने पर पाबंदी है, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां जाने की जिद क्यों कर रहे हैं?
पाबंदी के बाद भी राहुल गांधी के संभल जाने की जिद के कारण जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती है और बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। इसका असर ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ा है और रास्ते में वाहनों की लंबी कतार देखी जा रही है। राहुल- प्रियंका के काफिले के कारण रास्ते में भारी जाम लग गया है। ट्रैफिक जाम के दौरान स्कूल बस, एंबुलेंस और दुल्हन को लेकर जा रही दूल्हे की कार तक जाम में फंस गई। ऐसे में जाम को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।
VIDEO | Heavy traffic congestion witnessed on Delhi-Meerut Expressway in Ghaziabad as Congress workers gathered there ahead of Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi’s visit to Sambhal, Uttar Pradesh.
Earlier, a violence occurred in Sambhal during court-ordered survey of… pic.twitter.com/2ndbkncYD6
— Press Trust of India (@PTI_News) December 4, 2024
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले के कारण गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
#WATCH | Slow traffic movement seen at the Ghazipur border on Delhi-Meerut Expressway.
Security is heightened at the border as Lok Sabha LoP and Congress MPs Rahul Gandhi & Priyanka Gandhi Vadra are likely to visit violence-hit Sambhal today. pic.twitter.com/UzDcE5sKjI
— ANI (@ANI) December 4, 2024
गाजीपुर बॉर्डर से पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी जमावड़ा लगा हुआ है। ट्रैफिक जाम होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | संभल जाने के लिए निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यूपी पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोका
इस बीच दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगा भारी जाम#SambhalViolence #UPPolice pic.twitter.com/qGqPgXEqjb
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) December 4, 2024
ट्रैफिक जाम से परेशान लोग सोशल मीडिया पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लताड़ लगा रहे है। लोगों का कहना है कि जब उन्हें पता है कि संभल में धारा 163 लागू होने के कारण उन्हें वहां जाने नहीं दिया जाएगा तो फिर वो जाने की जिद क्यों कर रहे हैं। आप भी देखिए लोग सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं…
पॉलिटिकल टूरिज्म पर निकलने वाले है राहुल गांधी
राहुल गांधी के सियासी पर्यटन का खामियाजा भुगत रही है आम जनता
संभल जाने पर रोक के बाद भी संभल जा रहे राहुल गांधी
गाज़ीपुर बॉर्डर पर भयंकर जाम से लोग भयंकर परेशान@RahulGandhi #sambhal #JamaMasjid pic.twitter.com/rhca0M843z
— Sudarshan उत्तर प्रदेश (@SudarshanNewsUp) December 4, 2024
अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं।
लेकिन इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। गाज़ीपुर बॉर्डर पर लगे जाम की स्थिति देखकर यह साफ समझा जा सकता है कि उनके संभल जाने से आम लोगों को कितनी परेशानी हो रही है। pic.twitter.com/YTJdCWTGiE— Social Tamasha (@SocialTamasha) December 4, 2024
मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोनों भाई-बहन ने जाम लगवा दिया है
मैंने अभी न्यूज में आमजनता को सुना,, कोई अस्पताल जाने जाम में फसा है, कोई परीक्षा देने निकला फसा है, तो कोई शादी करने निकला है..
अरे शर्म करो पप्पू -पिंकी 😐 pic.twitter.com/SiYFckBOZg
— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) December 4, 2024
तुष्टिकरण करने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर पहुँच गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी
मेरठ एक्सप्रेसवें पूरा जाम करवा दिया
लेकिन दिल्ली के नारायणा में जहाँ मुस्लिमों ने
हमारे दो हिंदू युवकों की निर्मम हत्या कर दी हैवहाँ पर दिल्ली में रहते हुए भी उनके घर जाने की हिम्मत ना हुई pic.twitter.com/PruFpUrmNV
— Avkush Singh (@AvkushSingh) December 4, 2024
नेताओं का दोगलापन।
पहली तस्वीर ये दिल्ली के नारायणा की है,जहाँ मुस्लिमों ने दो हिंदू युवकों की निर्मम हत्या कर दी,यहाँ ना कोई मीडिया और ना ही कोई नेता चारों तरफ़ सन्नाटा है।
क्योकि मरने वाला हिंदू है।
अब दूसरी तस्वीर देखिए राहुल गाँधी मुस्लिम दंगाइयों से मिलने संभल जा रहे है।… pic.twitter.com/FWOT43ywo0
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) December 4, 2024