Home चटपटी राहुल गांधी का एक और पप्पू ज्ञान: कहा- पांडवों के साथ हर...

राहुल गांधी का एक और पप्पू ज्ञान: कहा- पांडवों के साथ हर धर्म के लोग थे! लेकिन उन्होंने कभी नोटबंदी की क्या? GST लागू की क्या?

SHARE

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक और पप्पू ज्ञान सामने आया है। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने कहा कि पांडवों के साथ हर धर्म के लोग थे। जबकि, ज्यादातर लोगों को पता है कि उस समय सिर्फ सनातन धर्म ही था। बाकी सभी धर्मों का उदय काफी बाद में हुआ है। आप भी सुनिए-

 

ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने बयान को लेकर एक मजाक के पात्र बन गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पांडवों ने नोटबंदी किया क्या? नोटबंदी की थी क्या? गलत जीएसटी लागू की थी क्या? कभी करते? कभी नहीं करते। क्यों नहीं करते? क्योंकि वो तपस्वी थे। देखिए वीडियो-

 

राहुल गांधी ने आगे कहा कि 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं, हाथ में लाठी लेकर चलते हैं और शाखा लगाते हैं। राहुल के इन तमाम बयानों पर लोग उन्हें लताड़ लगाने लगे। एक यूजर ने तो जवाहरलाल नेहरू की खाकी हाफ पैंट पहने फोटो तक पोस्ट कर दी। इसके साथ ही लोग सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के दिव्य ज्ञान के वीडियो को शेयर कर मजे ले रहे हैं…

Leave a Reply