Home समाचार भारत जोड़ो या तोड़ो यात्रा: पादरी के हिंदू विरोधी प्रवचन के बाद...

भारत जोड़ो या तोड़ो यात्रा: पादरी के हिंदू विरोधी प्रवचन के बाद राहुल गांधी ने हिजाब के साथ शुरू किया तुष्टिकरण का खेल

SHARE

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। लेकिन यह यात्रा शुरू से विवादों में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो यात्रा भारत तोड़ो यात्रा में बदल गई है। यात्रा के दौरान हाल ही में राहुल गांधी के सामने विवादास्पद ईसाई पादरी जॉर्ज पोन्नैया ने जीसस क्राइस्ट को असली भगवान बताते हुए हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी की थी। पादरी की टिप्पणी से पैदा विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि हिजाब पहने एक छोटी बच्ची के साथ राहुल गांधी की तस्वीर ने कांग्रेस की ‘तुष्टिकरण नीति’ को एक बार फिर सामने ला दिया है। ऐसे समय में जब मुस्लिम राष्ट्र ईरान में महिलाएं अपना बाल काट रही हैं और हिजाब जला रही हैं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी धार्मिक कट्टरपंथियों का समर्थन कर बच्चियों पर हिजाब पहनने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं हिजाब मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हिजाब वाली बच्ची के साथ घूमना बता रहा है कि राहुल गांधी मामले पर मिट्टी तेल डाल चिंगारी भड़कने का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर के बाद यूजर्स राहुल गांधी और कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति पर तंज कस रहे हैं।

Leave a Reply