Home समाचार कांग्रेस का फिर दोगलापन देखिए, राहुल गांधी ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम में लिया...

कांग्रेस का फिर दोगलापन देखिए, राहुल गांधी ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम में लिया हिस्सा, लोगों ने 2016 के कांग्रेस घोषणापत्र की दिलायी याद

SHARE

कृषि सुधार कानूनों के बाद अब कांग्रेस ने जल्लीकट्टू पर अपना दोगलापन दिखाया है। जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु के अवनीपुरम पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर राहुल गांधी की जमकर आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने राहुल गांधी को याद दिलाई है कि साल 2016 के कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जल्लीकट्टू को बैन करना शामिल था। अब किसानों को नैतिक समर्थन देने के लिए राहुल गांधी इसी के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। ट्विटर पर #Goback_Rahul ट्रेंड कर रहा है, जिसमें लोगों ने राहुल गांधी की जमकर आलोचना की है।

Leave a Reply