Home समाचार लोकसभा में पहली स्पीच में ही प्रियंका वाड्रा हो गईं ट्रोल, देखिए...

लोकसभा में पहली स्पीच में ही प्रियंका वाड्रा हो गईं ट्रोल, देखिए लोग किस तरह ले रहे हैं मजे

SHARE

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज, 13 दिसंबर को लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया। लेकिन पहली बार के भाषण में ही प्रियंका गांधी वाड्रा ट्रोल हो गईं। प्रियंका वाड्रा ने अपनी पहली स्पीच में हिमाचल प्रदेश को लेकर कुछ ऐसा कहा कि लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ‘आज हिमाचल में देखिए, जितने भी कानून बने हैं, वो सब बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए बने हैं। हिमाचल में जो सेब उगता था, उसको उगाने वाले छोटे-छोटे किसान आज रो रहे हैं, क्योंकि एक व्यक्ति के लिए सब कुछ बदला जा रहा है।’ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा के यह कहते ही लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मजे लेने लगे, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार है। लोग यह कहकर तंज कसने लगे कि वायनाड सांसद में भी उनके भाई राहुल गांधी की तरह ही जागरूकता की कमी है। आप भी देखिए लोग सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं…

Leave a Reply