देश भर में आज 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है। प्रधानमंत्री मोदी अपनी संस्कृति को लेकर हमेशा सजग और उत्साहित रहते है। लोगों से जुड़ने का और उनकी भावनाओं से परिचित होने का कोई भी मौका वो नहीं छोड़ते है। ऐसा ही एक पर्व है राखी, मोदी जी कहीं भी रहे लेकिन देश की माता-बहनों और बच्चों के साथ इस पर्व को मनाना नहीं भूलते। रक्षाबंधन पर हर साल की तरह इस बार भी स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इन छात्राओं से बात भी की। प्रधानमंत्री से मिलने और उन्हें राखी बांधने के कारण ये स्कूली बच्चियां काफी खुश नजर आ रही थीं।
Raksha Bandhan at LKM this morning.
How did you mark this festival? pic.twitter.com/UOuRosAIJM
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2026
आइए आपको दिखाते हैं 2014 से लेकर अब तक की प्रधानमंत्री जी की राखी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें-
28 अगस्त, 2026 की रक्षा बंधन की तस्वीरें
09 अगस्त, 2025 की रक्षा बंधन की तस्वीरें


19 अगस्त, 2024 की रक्षा बंधन की तस्वीरें

30 अगस्त, 2023 की रक्षा बंधन की तस्वीरें


11 अगस्त, 2022 की रक्षा बंधन की तस्वीरें


22 अगस्त, 2021
बीजेपी के सीनियर लीडर कल्याण सिंह के निधन के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा बंधन का त्योहार नहीं मनाया।
03 अगस्त, 2020
कोरोना के कारण इस साल राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।
15 अगस्त 2019 की रक्षा बंधन की तस्वीरें

26 अगस्त 2018 की रक्षा बंधन की तस्वीरें


07 अगस्त 2017 की रक्षा बंधन की तस्वीरें








18 अगस्त 2016 की रक्षा बंधन की तस्वीरें





29 अगस्त 2015 की रक्षा बंधन की तस्वीरें





10 अगस्त 2014 की रक्षा बंधन की तस्वीरें






प्रधानमंत्री मोदी भारतीय संस्कृति के कितने बड़े संवाहक है रक्षा बंधन की तस्वीरों से साफ हो जाता है









