Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 27 नवंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 27 नवंबर

SHARE
27 नवंबर 2022 सूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

27 नवम्बर 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने सत्संग और भक्ति के आध्यात्मिक आनंद को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

27 नवम्बर 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में स्काईरूट इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में 25वें ग्रीष्मकालीन डेफलिंपिक्स 2025 में असाधारण प्रदर्शन के लिए भारतीय डेफलिंपियनों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने टी-20 क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम से मुलाकात की।

27 नवम्बर 2024
प्रधानमंत्री ने युवाओं से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का हिस्सा बनने के लिए क्विज में भाग लेने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री तेलंगाना बीजेपी के नेताओं से मुलाकात की।

27 नवम्बर 2023
प्रधानमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न देशों के उन राजनयिकों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की, जिन्होंने काशी की देव दीपावली के दौरान भारत की सांस्कृतिक जीवंतता की झलक पाई। श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि काशी देव दीपावली का पर्याय है और इस वर्ष भी, यह उत्सव बेहद भव्य रहा।

प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद के कोटी दीपोत्सवम कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में रोडशो के बाद महबूबाबाद और करीमनगर में जनसभा को संबोधित किया।

27 नवम्बर 2022
प्रधानमंत्री ने मन की बात की 95वीं कड़ी को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के सूरत, खेड़ा और नेतरंग में जनसभा को संबोधित किया।

27 नवम्बर 2021
कोविड-19 और टीकाकरण से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए एक व्यापक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात और बातचीत।

27 नवम्बर 2020
चक्रवाती तूफान को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से बातचीत की, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से टेलीफोन पर बातचीत की।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

27 नवम्बर 2019
प्रधानमंत्री ने स्वदेशी कार्टोसैट-3 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो की टीम को बधाई दी।

27 नवम्बर 2018
आन्ध्र प्रदेश के निजामाबाद और महबूबनगर में दो विशाल चुनावी रैलियों को संबोधित किया। 

27 नवम्बर 2017
गुजरात के भुज,जसदन, धुरी और कामरेज में आयोजित चुनावी रैलियों को संबोधित किया। 

27 नवम्बर 2016
आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 26 वें संस्करण में उद्बोधन।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में परिवर्तन रैली को संबोधित किया।

27 नवम्बर 2015
लोकसभा में संविधान दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए भाषण दिया,पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुलाकात की। 

27 नवम्बर 2014
18वें सार्क सम्मेलन के दौरान नेपाल के दुल्लीखेत में आयोजित रिट्रिट में नेताओं से मुलाकात, सार्क सम्मेलन से वापस स्वदेश लौटे।

Leave a Reply