Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 28 मई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 28 मई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

28 मई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने एक सुभाषितम् शेयर करते हुए लिखा कि महान क्रांतिकारी और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक वीर सावरकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन! वीरता और बौद्धिकता से भरा उनका व्यक्तित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एन. टी. रामा राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

28 मई 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अदम्य साहस और संघर्ष की गाथा को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश के लिए उनका बलिदान और समर्पण, विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शन करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने श्री एन. टी. रामा राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि समाज की सेवा करने तथा गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों के लिए उनकी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।

प्रधानमंत्री ने सुखदेव सिंह ढींडसा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र और राज्य सरकारों को शामिल करते हुए सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए आईसीटी-आधारित मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।

28 मई 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात और जादवपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया।

कोलकाता में रोडशो किया।

प्रधानमंत्री ने झारखंड के दुमका में चुनावी रैली को संबोधित किया।

28 मई 2023
मन की बात की 101वीं कड़ी को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पूर्व, प्रधानमंत्री ने नवनिर्मित संसद भवन में पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर मुख करके शीर्ष पर नंदी के साथ सेंगोल को स्थापित किया। उन्होंने दीया भी प्रज्वलित किया और सेंगोल को पुष्प अर्पित किए।

प्रधानमंत्री ने नई संसद का निर्माण करने वाले श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया। श्रमिकों के योगदान को यादगार बनाने के उद्देश्य से नए संसद भवन में नई गैलरी बनाई गई है।

28 मई 2022
गुजरात के आटकोट में जनसभा में संबोधन, गांधीनगर में ‘सहकार से समृद्धि’ विषयक गोष्ठी पर संबोधन समेत कई कार्यक्रमों में भाग लिया,
कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत से नई दिल्ली में मुलाकात।

28 मई 2021
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात यास से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, दोनों राज्यों के प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण, नुकसान का आकलन के लिए बैठक।

28 मई 2020
विद्युत मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की, प्रखर राष्ट्रभक्त और महान क्रांतिकारी वीर सावरकर की जयंती पर ट्वीट कर नमन् किया। 

फाइल फोटो

28 मई 2019
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। 

28 मई 2018
नमो एप के माध्यम से उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं से बातचीत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से मुलाकात।

28 मई 2017
आकाशवाणी और अन्य माध्यमों के जरिए देशवासियों के साथ ‘मन की बात’ में उद्बोधन।

28 मई 2016
सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम ‘एक नयी सुबह’ को संबोधित किया। 

28 मई 2015
पीटीआई समाचार एजेंसी के साथ इंटरव्यू ,अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर उच्‍च स्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता।

28 मई 2014
प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्माचारियों के साथ उनके परिवार वालों से मुलाकात।

Leave a Reply