Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 23 मई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 23 मई

SHARE
सिडनी में कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

23 मई 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें एक युवा और ऊर्जावान नेता बताते हुए कहा कि उनके कार्यों में सेवा और राष्ट्र-निर्माण के आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की झलक मिलती है। पीएम मोदी ने नितिन नवीन के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण…

23 मई 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक स्वागत करते हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र के भविष्य पर गर्व, उत्साह और अपार विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने भारत मंडपम में हाल ही में आयोजित अष्टलक्ष्मी महोत्सव का स्मरण करते हुए इस बात पर बल दिया कि आज का कार्यक्रम पूर्वोत्तर में निवेश का उत्सव है।

23 मई 2024
बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

पंजाब के पटियाला में चुनावी रैली को संबोधित किया।

हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ में रैली को संबोधित किया।

23 मई 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उन परीक्षार्थियों को भी सलाह दी, जो इस वर्ष सफल नहीं हो सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिडनी में आयोजित अलग-अलग बैठकों में ऑस्ट्रेलिया के कई गणमान्य व्यक्तियों से भेंट की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस के साथ 23 मई 2023 को सिडनी में कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय के सदस्यों की एक बड़ी सभा को संबोधित किया और उनसे बातचीत की।

23 मई 2022
क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान की सरकारी यात्रा पर, भारतीय समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया, यात्रा के दौरान कई बैठकें और मुलाकात।

23 मई 2021
चक्रवात ‘यास’ से निपटने के लिए संबंधित राज्यों तथा केंद्रीय मंत्रालयों / एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की।

फाइल फोटो

23 मई 2020
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से टेलीफोन पर बातचीत की, श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन पर बातचीत।

फाइल फोटो

23 मई 2019
आम चुनाव नतीजे में एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिलने पर बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, विश्वभर के नेताओं ने टेलीफोन कर बधाई दी।

23 मई 2018
आईएनएसवी तारिणी के चालक सदस्यों से मुलाकात, प्रगति की 26वीं बैठक की अध्‍यक्षता।

23 मई 2017
गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित AFDB की बैठक में संबोधन, कंडला पोर्ट ट्रस्ट के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

23 मई 2016
ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचने पर औपचारिक स्वागत, ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात, चाबहार बंदरगाह के विकास के संबंध में द्विपक्षीय अनुबंध, तेहरान में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में उद्बोधन,  भारत, ईरान और अफगानिस्तान शिखर सम्मेलन में उद्बोधन।

23 मई 2015
अप्रवासी भारतीय और ब्रिटिश उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल से नई दिल्ली में मुलाकात।

Leave a Reply