Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 10 जुलाई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 10 जुलाई

SHARE
10 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

10 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ सेवा की भावना को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज और विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया। यह कार्यक्रम भारत-ऑस्ट्रेलिया के खेल संबंधों का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था।

प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड की यात्रा पर ऑकलैंड पहुंचे। प्रधानमंत्री लक्सन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

10 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री ने गुरु पूर्णिमा पर सभी को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

10 जुलाई 2024
वियना, ऑस्ट्रिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई भौतिक वैज्ञानिक नोबेल पुरस्कार विजेता श्री एंटोन जेलिंगर से मुलाकात की। श्री जेलिंगर क्वांटम यांत्रिकी पर अपने काम के लिए प्रख्यात हैं और उन्हें साल 2022 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने चार प्रमुख ऑस्ट्रियाई भारतविदों और भारतीय इतिहास एवं विचाराधारा से जुड़े विद्वानों से भेंट की। उन्होंने बौद्ध दर्शन के विद्वान और भाषाविद् डॉ. बिरगिट केलनर, आधुनिक दक्षिण एशिया के विद्वान प्रो. मार्टिन गेन्सले, विएना विश्वविद्यालय में दक्षिण एशियाई अध्ययन के प्रोफेसर डॉ. बोरायिन लारियोस और विएना विश्वविद्यालय में इंडोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. करिन प्रीसेनडांज से वार्तालाप किया।

प्रधानमंत्री ने वियना में ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से भेंट की।

10 जुलाई 2023
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के अनेक हिस्सों में अत्यधिक वर्षा होने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने लक्ष्य सेन को कनाडा ओपन 2023 में उनकी जीत पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना को 1.60 लाख से अधिक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों तक विस्तारित करने की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप, 2023 में 11 पदक जीतने पर भारत के जूनियर और कैडेट तीरंदाजों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में बदलाव लाने में यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूलिप) की भूमिका की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार मछली किसानों के जीवन में सुधार लाने पर अधिक जोर देने के साथ एक जीवंत मछली पालन क्षेत्र की दिशा में काम करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के हम्पी में तीसरी जी20 सांस्कृति कार्य समूह की बैठक के दौरान कुल 1755 वस्तुओं के साथ ‘लम्बाणी वस्तुओं के सबसे बड़े प्रदर्शन’ के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की सराहना की।

10 जुलाई 2022
प्रधानमंत्री ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर लोगों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने लोगों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से स्वामी आत्मस्थानानन्द जी के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से प्राकृतिक कृषि सम्‍‍मेलन को संबोधित किया। गुजरात के सूरत में आयोजित इस कॉन्क्लेव में हजारों किसानों और अन्य सभी हितधारकों की भागीदारी देखी जा रही है, जिन्होंने सूरत में प्राकृतिक खेती को एक सफलता की कहानी के रूप में अपनाया है। सम्मेलन में गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

10 जुलाई 2021
वियतनाम के प्रधानमंत्री एच.ई. फाम मिन्ह चिन के साथ फोन पर बातचीत की, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली में मुलाकात।

फाइल फोटो

10 जुलाई 2020 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश में 750 मेगावॉट क्षमता की रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया।

10 जुलाई 2019
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को ट्वीट के जरिए जन्मदिन की बधाई दी, संसद की कार्यवाही में हिस्सा लिया।

फाइल फोटो

10 जुलाई 2018
राष्ट्रपति भवन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन के स्वागत समारोह में शामिल हुए, हैदराबाद हाउस में वार्ता और संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ शिष्टमंडल स्तर की बैठक।

10 जुलाई 2017
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक के दौरान कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

10 जुलाई 2016
तंजानिया के दार-ए-सलाम में अफ्रीकी देशों के लगभग 30 “सौर मांओं” के समूह से मुलाकात, समूह की सौर उर्जा प्रदर्शनी देखी,  केन्या के नैरोबी भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

10 जुलाई 2015
रूस के ऊफ़ा में आयोजित ब्रिक्स और एससीओ के शिखर सम्मेलन में भाग लिया, पाकिस्तान समेत कई देशों के नेताओं से मुलाकात।

10 जुलाई 2014
एनडीए सरकार का पहला 2014-15 का बजट लोकसभा में पेश होने के दौरान संसद में उपस्थित रहे।

Leave a Reply