Home समाचार वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी का जादू कायम, अब भी हैं दुनिया...

वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी का जादू कायम, अब भी हैं दुनिया के सबसे अधिक स्वीकार्य नेता, ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 66%

SHARE

कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक अभिभावक के रूप में देशवासियों की चिंता की। लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम किया। कोरोना से लड़ने के लिए जो भी जरूरत महसूस हुई उसे पूरा करने की कोशिश की, जिनसे लोगों के जीवन को बचाया जा सका। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भ्रम फैलाकर प्रधानमंत्री मोदी को घेरने की तमाम कोशिशें हुई, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के जनता के प्रति समर्पण और सेवा के सामने सब धराशायी हो गए। जब हम पूरी दुनिया से भारत की तुलना करते हैं, तो पाते हैं कि अन्य वैश्विक नेताओं की तुलना में प्रधामंत्री मोदी का प्रदर्शन और देश की स्थिति बेहतर है।

एक तरफ जहां दुनियाभर में लोकप्रिय नेताओं की लोकप्रियता में कमी आई है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता अब भी दुनियाभर में बरकरार है। वह दुनिया में सबसे अधिक स्वीकार्य नेता हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, स्वीकार्यता के मामले में प्रधानमंत्री मोदी अब भी अन्य वैश्विक नेताओं की तुलना में आगे चल रहे हैं। उनकी ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 66 प्रतिशत है। डेटा के मुताबिक, कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देशों के अन्य नेताओं से आगे बने हुए हैं।

               लोकप्रियता में नंबर वन पीएम मोदी

देश   राष्ट्राध्यक्ष/शासनाध्यक्ष अप्रूवल रेटिंग (प्रतिशत में)
भारत पीएम नरेन्द्र मोदी  66
इटली   पीएम मारियो ड्रैगी  65
मैक्सिकन राष्ट्रपति ओब्रेडोर    63  
ऑस्ट्रेलियाई पीएम मॉरिसन                  54
जर्मनी   चांसलर एंजेला मर्केल                53
अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन                53
कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो                  48
ब्रिटेन     पीएम बोरिस जॉनसन                44
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति जे-इन                37
स्पेन     पीएम पेड्रो सांचेज़                  36
ब्राजील   राष्ट्रपति बोल्सोनारो                35
फ्रांस   राष्ट्रपति मैक्रोन                35
जापानी    पीएम योशीहिदे सुगा                29

स्रोत : ‘मॉर्निंग कंसल्ट’   

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply