Home समाचार पीएम मोदी 31 जनवरी को करेंगे वर्चुअल रैली, करीब डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं...

पीएम मोदी 31 जनवरी को करेंगे वर्चुअल रैली, करीब डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, वर्चुअल रैली कई मायनों में होगी खास

SHARE

कोरोना महामारी के साये में हो रहा उत्तर प्रदेश का सियासी संग्राम पिछले चुनावों से एकदम अलग होने जा रहा है। प्रचार का तरीका भी बदला गया है और माध्यम भी। चुनाव आयोग के वर्चुअल प्रचार पर जोर देने के निर्देशों का पालन भी राजनीतिक पार्टियों ने करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 जनवरी को अपनी पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। इस दौरान वह पहले चरण के तहत जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे वहां के मतदाताओं से बातचीत करेंगे। इस रैली का केंद्र सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और गौतम बुद्ध नगर जैसे जिला होंगे।

बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों से संवाद 

प्रधानमंत्री मोदी की यह वर्चुअल रैली कई मायनों में खास होगी। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान 11 जिले के 58 सीटों से जुड़े करीब डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान एक लाख बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख मौजूद होंगे। दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों की काफी अहम भूमिका होती है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी इनसे सीधे संवाद करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

वर्चुअल रैली के लिए बीजेपी का मेगा प्लान

ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए बीजेपी ने मेगा प्लान बनाया है। इस रैली के लिए हर मंडल में एक एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। एक स्क्रीन के माध्यम से 500 लोगों को रैली में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल रैली सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी। बीजेपी का वार रूम पहले ही पूरी तरह वर्चुअल रैलियों और सभाओं के लिए सुसज्जित हैं। गौरतलब है कि वर्चुअल माध्यम से लोगों से संवाद करने के मामले में प्रधानमंत्री मोदी सबसे आगे हैं। वे हमेशा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संवाद करते रहे हैं।

डिजिटल प्रजेंस में सबसे आगे बीजेपी

यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में डिजिटल प्रजेंस की बात करें तो बीजेपी दूसरे दलों से काफी आगे है। बीजेपी के ट्वीटर, फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म काफी सक्रिय है। ये प्लेटफार्म प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी सरकारों की नीतियों, योजनाओं और संदेशों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। इसका नतीजा है कि इनसे जुड़ने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सोशल मीडिया से बीजेपी का बढ़ता जनाधार

राज्य       ट्विटर  फेसबुक
उत्तर प्रदेश  3.1 मिलियन  5,188,228
उत्तराखंड  1.25 लाख 303,781
गोवा    67.1 हजार 146,720
पंजाब     69.3 हजार  403,414
मणिपुर   62.8 हजार 73,835

ये आंकड़े 29-01-2022 तक के हैं।      

         

        

           

              

        

       

Leave a Reply