Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने जताया लोक संगीतकार लेपचा के निधन पर शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया लोक संगीतकार लेपचा के निधन पर शोक

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक ट्वीट संदेश में कहा कि पद्मश्री सोनम शेरिंग लेपचा जी बहुआयामी व्यक्तित्व थे। उन्होंने महान लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए उत्कृष्ट प्रयास किए। उनकी रचनाओं का सम्मान पीढ़ी दर पीढ़ी किया जाता रहा है। उनके निधन से व्यथित हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।

सोनम शेरिंग लेपचा 92 वर्ष के थे और लंबी बीमारी के बाद 30 जुलाई को उनका निधन हो गया। उनका जन्म 3 जनवरी 1928 को कालिम्पोंग जिले के कालिबुंग बस्ती में हुआ था। उन्हें 2007 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply