Home समाचार आज न्याय हुआ- निर्भया के गुनाहगारों की फांसी पर प्रधानमंत्री मोदी

आज न्याय हुआ- निर्भया के गुनाहगारों की फांसी पर प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

निर्भया गैंगरेप और मर्डर मामले के चारों दोषियों को आज शुक्रवार को सुबह ठीक 5.30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोषियों को मिली सजा के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि न्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसका अत्यधिक महत्व है। हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हमें मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जहां महिला सशक्तीकरण पर ध्यान दिया जाए, जहां समानता और अवसर पर जोर हो।

16 दिसंबर 2012 की रात राजधानी दिल्ली में हुई इस वीभत्स घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 23 साल की एक छात्रा के साथ चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया था। इस घटना के करीब 15 दिन बाद पीड़िता की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस घटना ने देश को हिला दिया था। पीड़िता को निर्भया नाम से जाना गया।

Leave a Reply