Home समाचार भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं, ये पार्टी की...

भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं, ये पार्टी की आत्मा हैं: पीएम मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को नमन किया है। कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘देश को बेहतर और मजबूत करने की दिशा में समर्पित व भाजपा को बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के त्याग और उनकी वीरता को हम गौरव से याद करते हैं।’

इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, ‘भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं। वे पार्टी की आत्मा और दिल हैं, जिनके पसीने की बदौलत पार्टी नई बुलंदियों पर पहुंची। यह सिर्फ उनकी कोशिशों की वजह से ही संभव हो सका कि हमें भारत की जनता की सेवा और उनकी उम्मीदों को पूरा करने का सम्मान मिला।’

पीएम मोदी भाजपा के 38 वें स्थापना दिवस के मौके पर पांच लोकसभा सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाइयों के अध्यक्षों से भी मिलेंगे। पीएम मोदी नमो एप के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन कार्यकर्ताओं और अध्यक्षों से रूबरू होंगे।

Leave a Reply