Home समाचार एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी भारतीय दल...

एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडोनेशिया में हुए एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर भारतीय दल को शुभकामनाएं दी है। भारत ने इन खेलों में 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य पदक के साथ कुल 69 पदक हासिल किया। भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा। एशियाई खेलों में भारतीय दल का यह एक तरह से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने स्वर्ण पदक के मामले में 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियाई खेलों की बराबरी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘मैं एक बार फिर भारतीय दल को शुभकामनाएं देता हूं। एशियाई खेलों के इतिहास में 2018 के खेल भारतीय इतिहास के लिए सर्वश्रेष्ठ रहे हैं। इसमें जिस खिलाड़ी ने भी हिस्सा लिया वह भारत की शान है।’

उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में जिन खेलों में हम परंपरागत रूप से मजबूत है उसमें टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसके साथ ही हमने ऐसे खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है जिसमें पहले अच्छा नहीं किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “मैं खिलाड़ियों के कोचों, सहायक स्टाफ, माता-पिता, परिवार और दोस्तों को सलाम करता हूं। लगातार हमारे चैंपियन का समर्थन करने के लिए उनका धन्यवाद। खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर इन खेलों के यादगार आयोजन के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘इन खेलों ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ खेल कौशल की अद्भुत भावना देखने को मिली।’

Leave a Reply