Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने दी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने दी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

955
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि वह उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।”

डॉ मनमोहन सिंह का जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। श्री सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

Leave a Reply