Home समाचार रक्षाबंधन पर PM मोदी ने 55 महिलाओं को किया ट्विटर पर फॉलो,...

रक्षाबंधन पर PM मोदी ने 55 महिलाओं को किया ट्विटर पर फॉलो, महिलाओं ने पीएम को दिया धन्यवाद

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर खेल और मीडिया जगत की हस्तियों समेत 55 महिलाओं को ट्विटर पर फॉलो किया। इन महिलाओं में बैडमिंटन युगल खिलाड़ी अश्विनी पोन्नप्पा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और कर्मन कौर थंडी, धावक पीटी उषा, पूर्व मिस इंडिया और बाल अधिकार कार्यकर्ता स्वरूप, पत्रकार रोमाना इसार खान, श्वेता सिंह, चित्रा त्रिपाठी, पद्मजा जोशी, शीला भट्ट और शालिनी सिंह शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर अभिनेत्री कोएना मित्रा, भारोतोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फोटो पत्रकार रेणुका पुरी, बीजेपी की कुछ सदस्य और राज्य सरकार की मंत्रियों को फॉलो किया। पीएम मोदी द्वारा फॉलो की गई कुछ महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी।

Leave a Reply