प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 5 जनवरी को पंजाब में फ्लाईओवर पर फंसना महज एक संयोग नहीं, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। यह सोशल मीडिया पर वायरल एक एनिमेटेड वीडियो से भी साबित हो रहा है। एक साल भर पहले 6 दिसंबर, 2020 को यूट्यूब पर अपलोड किए गए एक वीडियो किसानों को फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री को घेरते और नीचे फेंकते दिखाया गया है। पंजाब यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ काफी कुछ वैसा ही हुआ, जैसा इस वीडियो में दिखाया गया है। इस वीडियो को खालिस्तानी संगठन की तरफ से यूट्यूब चैनल पर DHAKKA GAMING पर अपलोड किया गया है। वीडियो में फ्लाईओवर पर एक तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को जबकि दूसरी तरफ से किसानों के आते दिखाया गया है। किसान प्रधानमंत्री के काफिले का रास्ता रोक लेते हैं। गाड़ी रुकने के बाद प्रधानमंत्री गाड़ी से उतरते हैं। उनके उतरते ही किसान उनकी ओर दौड़ते हैं, जिनसे डरकर वह भागने लगते हैं। प्रदर्शनकारी उन्हें घेरकर पैर में रस्सी बांध फ्लाईओवर के नीचे लटका देते हैं। देखिए वीडियो-
प्रधानमंत्री मोदी 5 जनवरी को इसी वीडियो की तरह पंजाब में 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे। अपलोडेड वीडियो की तरह ही प्रधानमंत्री मोदी को फ्लाईओवर पर फंसाया गया। साफ है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक कांग्रेसी सरकार की सोची-समझी साजिश का नतीजा था। कांग्रेसी साजिश इससे भी समझ सकते है कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान उनके साथ ना तो राज्य के मुख्यमंत्री, ना मुख्य सचिव और ना राज्य के पुलिस प्रमुख थे। जो कि आम तौर पर प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान होते हैं। इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बयान तो और गैरजिम्मेदाराना रहा। प्रधानमंत्री को रिसीव करने नहीं जाने पर उन्होंने सफाई दी कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क मे आने के कारण एयरपोर्ट नहीं गए, जबकि उसी दिन शाम में वे बिना मास्क के प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नजर आए। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इसी पर चर्चा कर रहे हैं।
YouTube पर एक साल पहले ये एनिमेटेड वीडियो खालिस्तानियों द्वारा डाला गया
इसमें मोदी जी को फ्लाईओवर के ऊपर नकली किसानों द्वारा रोककर, घेरकर मारने की कोशिश की जाती हैं
जैसा इस वीडियो में हैं, हूबहू वैसे ही पंजाब में करने की कोशिश की गई
This is serioushttps://t.co/MmY89xUxtl
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 7, 2022
#ModiSecurityBreach was pre-planned. This is third attempt on his life that was foiled.
CONgress is very pissed with the SPG who saved his life.pic.twitter.com/UUYTXbd8xC
— Arun (@arunpudur) January 7, 2022
This is serious, India should know what they have already planned. It wasn’t just a coincidence. pic.twitter.com/O9r5Z6k12x
— Political Kida (@PoliticalKida) January 7, 2022
खेल खेल में ही सही लेकिन इनके इरादे दिखाई दे रहे हैं। https://t.co/aRcgJx5YuE pic.twitter.com/Lu80WGZWls
— Delhi Se Hoon BC (@delhichatter) January 7, 2022
किसी पुल पर कैसे रोकना है, खालिस्तानियों ने एक वर्ष पहले ही यह एनिमेटेड वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया था। इस वीडियो में मोदीजी को सड़क पर नकली किसानों द्वारा रोककर, घेरकर मारने की कोशिश की जाती है।
जैसा इस वीडियो में हैं, हूबहू वैसे ही पंजाब में करने की कोशिश क्या संयोग मात्र है?? pic.twitter.com/4CQCh85o5l— हम लोग We The People (@humlogindia) January 7, 2022
everything was planned pic.twitter.com/qC6MJaHchL
— I am Modi (@TajinderBagga) January 7, 2022
ये एक साल पुरानी विडीओ खुद बता रही है की @narendramodi जी को मारने की साजिश कब से चल रही है । #securitybreach कोई अचानक नहीं हुआ यह एक सोची समजी साज़िश थी ।
ये देश द्रोह है , दोषियों पर कार्यवाही होनी चाहिए । pic.twitter.com/Dde1f68dcY
— Kuljeet Singh Chahal ?? (@kuljeetschahal) January 7, 2022
यह संयोग नहीं एक सोची समजी खूनी साज़िशन प्रयोग था
एक साल पुराना विडीओ देखिए
Scripted in 2020, Executed in 2022
Courtesy Congress pic.twitter.com/VRjVon6fBZ
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) January 7, 2022
This video completely busts the fact that it was not a coincidence, it was collusion and conspiracy at the highest levels: BJP’s @Shehzad_Ind on #PMAmbushConspiracy
Harish with more inputs. pic.twitter.com/UbrYjVMEHG
— TIMES NOW (@TimesNow) January 7, 2022