Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने की कोरोना संकट पर तंजानिया के राष्‍ट्रपति से बात

प्रधानमंत्री मोदी ने की कोरोना संकट पर तंजानिया के राष्‍ट्रपति से बात

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तंजानिया के राष्‍ट्रपति जोसफ मैगुफूली के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संकट काल में तंजानिया से भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के लिए तंजानियाई अधिकारियों की ओर से की गई मदद के लिए राष्ट्रपति डॉ. मैगुफुली को धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने समग्र आपसी संबंधों की समीक्षा की। उन्होंने भारत और तंजानिया के बीच बढ़ती विकास साझेदारी, शैक्षिक संपर्क, व्यापार और निवेश पर संतोष व्यक्त किया और इसमें और तेजी लाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने जुलाई 2016 में दार-ए-स्‍लाम कीअपनी यात्रा को याद करते हुए कहा कि भारत तंजानिया के साथ अपने परम्‍परागत मैत्रीपूर्ण संबंधों को महत्‍व देता है। उन्होंने तंजानिया की सरकार और लोगों की आकांक्षाओं और जरूरतों के अनुसार तंजानिया की विकास यात्रा में, उसके साथ सहभागी बनने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने इस साल के अंत में होने वाले आगामी राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों के लिए महामहिम राष्ट्रपति मैगुफुली और तंजानिया के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply