Home चुनावी हलचल ये लोग दलितो-पिछड़ों का आरक्षण छीनकर वोट जिहाद करने वालों के देना...

ये लोग दलितो-पिछड़ों का आरक्षण छीनकर वोट जिहाद करने वालों के देना चाहते हैं- प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 22 मई को उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक रैली को संबोधित किया। यहां की विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वोट बैंक को आरक्षण देने के लिए कांग्रेस, सपा के साथ मिलकर संविधान बदलना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा वालों को अचनाक संविधान की याद आ गई। इसी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान को खत्म करने की भरपूर कोशिश की थी। यह वही सपा है जिसने हमेशा दलितों के आरक्षण का विरोध किया। अब यह लोग संविधान की भावना के खिलाफ जाकर धर्म के आधार पर आरक्षण देने की पैरवी कर रहे हैं। ये लोग दलितो-पिछड़ों का आरक्षण छीनकर वोट जिहाद करने वालों के देना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बस्ती में उमड़ा ये जनसैलाब साफ बता रहा है, इस चुनाव में भारत के भविष्य की त्रिवेणी किधर बहेगी। देश में पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं, इन पांच चरणों ने ही देश में मोदी सरकार पक्की कर दी है। इंडी अलायंस वालों का बयान देख लीजिए, पूरा इंडी अलायंस ऐसी निराशा की गर्त में डूबा है कि अब उनको ये भी याद नहीं रहता है कि उन्होंने दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। सपा-कांग्रेस को मिलने वाला वोट निरर्थक है। आपका वोट बेकार हो जाए, ये यहां का कोई मतदाता नहीं चाहेगा। आपका वोट उसको पड़ना चाहिए, जिसको आप सरकार बनाने के लिए देना चाहते हैं, जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।

बस्ती की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा के बड़े नेता कहते हैं, राम मंदिर तो बेकार है। सपा खुलेआम कहती है, राम मंदिर जाने वाले पाखंडी हैं। इंडी गठबंधन के एक और नेता ने कहा, राम मंदिर अपवित्र है। ये लोग सनातन धर्म के विनाश की बात करते हैं और इन सबकी आका कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आज भारत का कद बढ़ा है, सम्मान बढ़ा है। भारत अब वैश्विक मंचों पर बोलता है, तो दुनिया सुनती है। भारत फैसले लेता है, तो दुनिया साथ चलती है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है, लेकिन उसके हमदर्द सपा-कांग्रेस वाले अब भारत को डराने में जुटे हैं। ये लोग कहते हैं, पाकिस्तान से डरो, उसके पास एटम बम है। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा ने यूपी को केवल बदनामी दी थी। हमारी बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। लोग जमीन खरीदने से डरते थे, जमीन खरीदी तो कोई न कोई कब्जा कर लेता था। गुंडे-माफिया सपा के मेहमान होते थे, दंगाइयों को स्पेशल प्रोटोकॉल मिलता था, आतंकवादियों को जेल से छोड़ने का फरमान जारी होता था। इस चुनाव में ऐसी कोई गलती नहीं करनी है, जिससे इन लोगों का हौसला बढ़े।

Leave a Reply