Home समाचार नेतृत्व पर सवाल: कांग्रेस को अब विकल्प भी नहीं मानते लोग- कपिल...

नेतृत्व पर सवाल: कांग्रेस को अब विकल्प भी नहीं मानते लोग- कपिल सिब्बल

SHARE

कांग्रेस को अब लोग विकल्प भी नहीं मानते। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि बिहार और देश के जिन भी हिस्सों में चुनाव हुए उनके परिणामों से साफ है कि लोग अब कांग्रेस को विकल्प भी नहीं मानते हैं।

हाल ही में बिहार विधानसभा के साथ देशभर में हुए उपचुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद एक बार फिर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के साथ खास बातचीत में कपिल सिब्बल ने कहा कि देश के लोग न केवल बिहार में, बल्कि जहां भी उपचुनाव हुए, जाहिर तौर पर कांग्रेस को एक प्रभावी विकल्प नहीं मानते। यह एक निष्कर्ष है। आखिर बिहार में एनडीए का विकल्प आरजेडी ही थी। हम गुजरात में सभी उपचुनाव हार गए। लोकसभा चुनाव में भी हमने वहां एक भी सीट नहीं जीती थी। उत्तर प्रदेश के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में हुए उपचुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने 2 प्रतिशत से भी कम वोट हासिल किए। गुजरात में हमारे तीन उम्मीदवारों ने अपनी जमानत खो दी। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस इन सबकों लेकर आत्मनिरीक्षण करेगी।

कपिल सिब्बल ने ये भी कहा कि ये एक बुरी स्थिति है, वो भी लंबे समय से। हम वैसे भी बिहार में एक प्रभावी विकल्प नहीं हैं। हम 25 साल से अधिक समय से उत्तर प्रदेश में एक विकल्प नहीं हैं। ये बड़े राज्य हैं। यहां तक ​​कि गुजरात में भी जहां हम तीसरी ताकत के अभाव में विकल्प हैं… हमने लोकसभा की सभी सीटें खो दीं और वर्तमान उपचुनावों में हम बिल्कुल भी उभरकर सामने न आ पाए। इसलिए जहां हम एक विकल्प थे, उस राज्य के लोगों ने कांग्रेस पर अपना विश्वास नहीं दोहराया। इसलिए आत्मनिरीक्षण का समय समाप्त हो गया है।

कपिल सिब्बल के इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर Kapil Sibal टॉप ट्रेंड कर रहा है…

Leave a Reply