Home पोल खोल इमरजेंसी थोपने वाली कांग्रेस का लोकतंत्र पर ज्ञान लोगों को नहीं आया...

इमरजेंसी थोपने वाली कांग्रेस का लोकतंत्र पर ज्ञान लोगों को नहीं आया रास, ट्वीटर पर लोगों ने जमकर धोया

SHARE

देश में इमरजेंसी थोपे जाने के 46 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लोकतंत्र का बखान करने वाला ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो के साथ उनका वक्तव्य भी जारी किया गया है। कांग्रेस के ट्वीट में लिखा है, “लोकतंत्र का सार विकेंद्रीकृत शक्ति और बहस है। यह संस्थाएं हैं जो सरकार को जवाबदेह रखती हैं। यह लोगों के कल्याण के प्रति सरकार का कर्तव्य है, न कि इसके विपरीत।“

लेकिन ट्वीटर यूजर्स को कांग्रेस पार्टी और उनके नेता राहुल गांधी का यह ज्ञान रास नहीं आया है। जाहिर है कि 25 जून, 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही देश में आपातकाल लगा दिया था और लोगों के मौलिक अधिकारियों को कुचल दिया था। कांग्रेस के इस ट्वीट पर लोगों ने उसके पुराने कारनामे याद दिलाते हुए जमकर निशाना साधा।

Leave a Reply