Home समाचार भ्रष्टाचार में भी परिवारवाद, अशोक गहलोत के करीबी विधायक कांति मीणा के...

भ्रष्टाचार में भी परिवारवाद, अशोक गहलोत के करीबी विधायक कांति मीणा के दो बेटे रिश्वत लेते गिरफ्तार

SHARE

कांग्रेस शासन में तो भ्रष्टाचार में परिवारवाद पहले से ही हावी था अब इसी नक्शेकदम पर चलते हुए राजस्थान में अशोक गहलोत के करीबी विधायक कांति मीणा के दो बेटे रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए हैं। राजस्थान के थानागाजी से विधायक और सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले कांति मीणा के दो बेटों समेत 4 लोगों को राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इन पर पांच लाख की रिश्वत लेने का आरोप है। गिरफ्तार लोगों में थानागाजी के प्रधान का बेटा और स्थानीय खंड विकास अफसर (बीडीओ) भी हैं। एसीबी के मुताबिक ये लोग हैंडपंप के लिए खुदाई के 15 लाख के बिल को पास करने के लिए रिश्वत ले रहे थे।

कांति मीणा निर्दलीय विधायक हैं लेकिन उन्हें सीएम अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है। वहीं एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल चल रही है। आरोपियों के मोबाइल और आवास पर सर्च की कार्रवाई की जा रही है।

एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी ने मीडिया को बताया कि इस मामले में जयपुर एसीबी कार्यालय में परिवादी ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद जयपुर इकाई ने केस दर्ज किया था। विधायक के बेटे कृष्ण मीणा को एसीबी की टीम ने रिश्वत की रकम लेते पकड़ा। उसने पूछताछ में बताया कि इस मामले में उसका भाई लोकेश मीणा, प्रधान का बेटा जयप्रताप और बीडीओ नेतराम भी शामिल हैं। इसके बाद बाकी तीन आरोपियों को भी एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने एफआईआर दर्ज करने के बाद छानबीन की थी। इसके बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया गया। सभी चारों आरोपियों को जयपुर के एसीबी विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply