Home समाचार ऑक्सीजन निर्यात को लेकर प्रियंका वाड्रा और एनडीटीवी ने फैलाई फेक न्यूज,...

ऑक्सीजन निर्यात को लेकर प्रियंका वाड्रा और एनडीटीवी ने फैलाई फेक न्यूज, यूजर्स ने फैक्ट रख लगाई फटकार

SHARE

कोरोना संकटकाल में भी कांग्रेस के साथ पार्टी के करीबी पक्षकार और मीडिया हाउस फेक न्यूज फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कोरोना इलाज को लेकर अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच देश के बाहर ऑक्सीजन निर्यात दोगुनी कर दी गई है। उन्होंने अपने ट्वीट में आॉक्सीजन निर्यात का ऑकड़ा जारी कर कहा कि ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों का जिम्मेदार कौन है?

कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी फेक न्यूज शेयर कर सनसनी फैलाने की कोशिश की गई।

फेक न्यूज की शुरुआत एनडीटीवी की खबर से हुई जिसमें कहा गया कि साल 2020 की तुलना में जनवरी 2021 में 700 प्रतिशत अधिक ऑक्सीजन का निर्यात किया गया।

जबकि सच्चाई कुछ और है। कुछ मीडिया हाउस, पक्षकार और राजनीतिक दल इस संकटकाल में भी राजनीतिक फायदे के लिए गलत प्रचार करने में लगे हैं। प्रोपगेंडा पक्षकारों के साथ कांग्रेस पार्टी ने फेक खबर फैलाई कि भारत ने 2020-21 के बीच 700 प्रतिशत से भी अधिक मात्रा में मेडिकल ऑक्सीजन का निर्यात किया है। सच्चाई यह है कि ये दावा पूरी तरह गलत है। ऑक्सीजन दो तरह के होते हैं औद्योगिक ऑक्सीजन और मेडिकल ऑक्सीजन। देश से सिर्फ औद्योगिक ऑक्सीजन का ही निर्यात किया गया है। सरकार ने भी साफ किया है कि अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 तक 9884 मैट्रिक टन औद्योगिक ऑक्सीजन निर्यात किया गया जबकि 12 मैट्रिक टन ही मेडिकल ऑक्सीजन बाहर भेजा गया। इस तरह देश से 0.4 प्रतिशत से भी कम मेडिकल ऑक्सीजन का निर्यात किया गया है।

सच्चाई सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसपर चर्चा होने लगी। यूजर्स ने कांग्रेस नेता को लताड़ लगाने के साथ एनडीटीवी को भी फेक न्यूज फैलाने के लिए फटकार लगाई।

Leave a Reply