Home समाचार किसान आंदोलन को शह देने वाली कांग्रेसी राज्यों में किसानों का शोषण,...

किसान आंदोलन को शह देने वाली कांग्रेसी राज्यों में किसानों का शोषण, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के कबूलनामे पर सोशल मीडिया में चर्चा

SHARE

किसान आंदोलन को शह देने वाली कांग्रेसी सरकार किसानों का किस तरह शोषण कर रही है, इसका खुलासा खुद कांग्रेसी नेता और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने किया है। पंजाब के गन्ना किसानों को हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों के मुकाबले गन्ने का कम भाव मिलने पर सिद्धू ने पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को घेरा है। पंजाब में गन्ने के दाम में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान की मांग कर रहे किसानों ने रेल की पटरियों और नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर दिया है। गन्ना किसानों की बैठक में भी कोई हल नहीं निकलने पर सिद्धू ने ट्वीट के जरिए कैप्टन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अजीब बात है कि पंजाब में खेती की उच्च लागत के बावजूद राज्य की सुनिश्चित कीमत हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड की तुलना में बहुत कम है।

नवजोत सिंह सिद्धू के यह ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कांग्रेस को निशाने पर लेना शुरू कर दिया।

Leave a Reply