Home समाचार देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 58.25 करोड़ के पार, स्वस्थ होने...

देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 58.25 करोड़ के पार, स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर हुई 97.63 प्रतिशत

SHARE

देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 58.25 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब तक 58,25,49,595 करोड़ कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 44,157 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,16,80,626 हो गई है। इससे स्वस्थ होने की दर 97.63 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह मार्च 2020 के बाद उच्च्तम स्तर है।

देश में पिछले 24 घंटों में 25,072 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 10,402 मामले केरल और 4141 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,33,924 हो गई है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 1.03 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 12,95,160 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर अब तक 50.75 करोड़ से अधिक 50,75,51,399 जांच की जा चुकी हैं। एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.91 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 1.94 प्रतिशत है।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक वैक्सीन की 57.05 करोड़ से अधिक कुल 57,05,07,750 खुराक प्रदान की हैं। इसके अलावा 13,34,620 डोज भेजे जाने की तैयारी में है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके के 3‌.44 करोड़ से अधिक डोज उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

Leave a Reply